Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कैलेंडर से इगास की छुट्टी गायब होने पर भड़की आप
  • देहरादून

कैलेंडर से इगास की छुट्टी गायब होने पर भड़की आप

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। आम आदमी पार्टी ने इगास की छुट्टी कैलेंडर से गायब होने पर सरकार की कड़ी आलोचना की है। आप नेताओं ने प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। शनिवार को हरिद्वार रोड स्थित आप कार्यालय में ऋषिकेश विधानसभा प्रभारी डॉ. राजे सिंह नेगी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अगले साल की छुट्टियों का कैलेंडर जारी हो चुका है, लेकिन इसमें एक हैरान कर देने वाली बात सामने आई है। दरअसल हाल ही में राज्य सरकार द्वारा की गई लोक पर्व इगास की छुट्टी की घोषणा के बावजूद भी सरकार ने इस छुट्टी को कैलेंडर में शामिल नहीं किया है। यह उत्तराखंड की जनता के साथ छलावा है। इगास की छुट्टी घोषित होने के बाद समूचे उत्तराखंड के लोगों में उत्साह का माहौल था, लेकिन चंद दिनों में ही भाजपा सरकार ने फिर से साबित कर दिया है कि उसकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। इस मुद्दे पर पार्टी को यदि भाजपा के खिलाफ आंदोलन भी करना पड़ा, तो पार्टी पीछे नहीं हटेगी। मौके पर संगठन मंत्री दिनेश असवाल, चन्द्र मोहन भट्ट, दिनेश कुलियाल, निर्मल सिंह, प्रभात झा, अश्वनी सिंह, विक्रांत भारद्वाज, अजय रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुजुर्गों पर भारी गुजरा शनिवार
Next: बाहर से आने वाले पर्यटकों की कोरोना जांच अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.