Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 40 साल से शौकीनों को पुराने सिक्के बेच रहे शंकर के पास है सिक्कों को बड़ा संग्रह
  • हरिद्वार

40 साल से शौकीनों को पुराने सिक्के बेच रहे शंकर के पास है सिक्कों को बड़ा संग्रह

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

हरिद्वार। टीवी पर आने वाले विज्ञापन में हम सब हीरो को कहते सुनते हैं कि शौक बड़ी चीज है। यह पूरी तरह सच है कि शौक भी एक बड़ी चीज होती है। बेशकीमती चीजों को कलेक्ट करना भी एक बड़ा शौक है। दुनिया में बहुत सारे लोग पुराने सिक्के जमा करने का शौक रखते हैं। ऐसे लोगों के पास बेहद पुरान ओर दुर्लभ सिक्के मिल जाते हैं। सिक्के इकठ्ठे करने के शौकीन तरह-तरह के सिक्के सहेज कर रखते है। सवाल यह है कि चलन से बाहर हो चुके पुराने सिक्के उन्हें मिलते कहां से हैं। हरिद्वार में विष्णु घाट पुल पर शंकर 40 वर्षों से लगातार पुराने सिक्कों को बेच रहे हैं। शंकर के पास पुराने सिक्कों को अच्छा संग्रह है। लेकिन शंकर सिक्कों का कलेक्शन बिक्री के लिए करते हैं। शंकर बताते हैं कि पुराने सिक्के शौकीन लोग खरीदते हैं। उनके पास मुगल और ब्रिटिश काल के सिक्के भी हैं। जिनकी कीमत हजारों रुपए में हैं। वैसे चलन से बाहर हो चुके सिक्कों का बाजार मूल्य शून्य है। लेकिन बेहद पुराने होने की वजह से शौकीन इन्हे भारी कीमत पर भी खरीदने के लिए तैयार रहते हैं। शंकर कहते हैं कि जब लोग पुल से गुजरते हैं तो पुराने सिक्कों को देखने के लिए रूक जाते हैं। इनमें जो पुराने सिक्के संग्रह करने का शौक रखते हैं। वह ऐसे सिक्के अवश्य खरीदते हैं। शौकीनों को उन्होंने मुगल एवं ब्रिटिश काल के तांबे व पीतल से बने सिक्कों के अलावा सोने की दमड़ी और चांदी के सिक्के भी बेचे हैं। लेकिन इस समय इनके पास तांबे व पीतल के पुराने सिक्के हैं। जिन्हें वे 40 वर्षों से लगातार विष्णु घाट पर बेचते हैं। शंकर ने बताया कि दिल्ली, कोलकाता, मुंबई में पुराने सिक्कों एवं नोटों की प्रदर्शनी लगाई जाती है। जिनमें उनकी कीमत लाखों करोड़ों रूपए तक होती है। देखने में पुराने सिक्के बेहद साधारण से ही दिखते हैं। लेकिन यह बहुत ही बेशकीमती होते हैं। सिक्कों का संग्रह करने वाले लोग इन्हें महंगे दामों पर भी खरीदने के लिए तैयार रहते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस के एक बड़े दिग्गज की भाजपा में जाने की चर्चा
Next: वसीम रिजवी की गिरफ्तारी की मांग लेकर सड़क पर उतरे लोग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.