Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पार्षद धामी हत्याकांड के फरार आरोपी के घर की कुर्की
  • ऊधम सिंह नगर

पार्षद धामी हत्याकांड के फरार आरोपी के घर की कुर्की

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
default featured image

रुद्रपुर। चर्चित पार्षद धामी हत्याकांड के पिछले एक साल से फरार चल रहे हत्यारोपी के मध्य प्रदेश स्थित घर जाकर रम्पुरा पुलिस ने कुर्की की कार्रवाई की। इसके बाद भी फरार आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस आरोपी पर ईनाम घोषित करेगी। पुलिस इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

12 अक्तूबर 2020 को भदईपुरा के पार्षद प्रकाश धामी की दिनदहाड़े कार सवार बदमाशों ने घर के मुख्य द्वार पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड को लेकर लोगों में खासा रोष भी देखा गया था। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के बाद पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य आरोपी व साजिशकर्ता भदईपुरा के पूर्व सभासद राजेश गंगवार व अन्नू गंगवार सहित आठ हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन हत्याकांड का एक आरोपी मध्य प्रदेश के जिला मुरैना थाना दिमनी जीना का रिंकू शर्मा उर्फ पंडित पिछले एक साल से फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय से कुर्की के आदेश लेने के बाद रम्पुरा चौकी प्रभारी अनिल जोशी ने आरोपी के मध्य प्रदेश स्थित आवास जाकर स्थानीय पुलिस के सहयोग से कुर्की की कार्रवाई की। सीओ अमित कुमार ने बताया कि पुलिस ने फरार आरोपी के घर की कुर्की की कार्रवाई की है। जब्त सामान को जमा करा दिया गया है। अब भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो पुलिस विधिक कार्रवाई करने के बाद आरोपी पर ईनाम घोषित करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरी की दस बाइकों के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
Next: शादी में गए टेलर की संदिग्ध हालत में मौत

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड मांगने और वीडियो वायरल करने पर जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जनप्रतिनिधियों ने जल जीवन मिशन की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस
  • आस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 15.50 लाख की ठगी
  • ताड़ीखेत और सल्ट में बहुउद्देशीय शिविरों में शिकायतों का मौके पर समाधान
  • पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग पर दिया जोर
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियों की समीक्षा, समयबद्ध और पारदर्शी कार्य के निर्देश

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.