Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं, 618 विकेट होते ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा : अश्विन
  • खेल
  • राष्ट्रीय

अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं, 618 विकेट होते ही टेस्ट क्रिकेट से रिटायर हो जाऊंगा : अश्विन

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में टॉप-3 में जगह बना ली है। कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम पर खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अश्विन ने कुल छह विकेट लिए और 80वें टेस्ट में 417 विकेट का आंकड़ा पार कर हरभजन सिंह को पीछे छोड़ दिया। अश्विन ने इस मैच को खास बताया और बताया कि इसी मैदान पर उन्होंने अपने 200 टेस्ट विकेट का आंकड़ा भी छुआ था। इन सब के बीच अश्विन का एक पुराना बयान फिर से चर्चा में आ गया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 618 टेस्ट विकेट लेते ही वह टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।भारत की ओर से अनिल कुंबले ने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और उनसे आगे इस लिस्ट में और कोई नहीं है। 2017 में गल्फ न्यूज से अश्विन ने कहा था, मैं अनिल कुंबले का बड़ा फैन हूं और उन्होंने 619 टेस्ट विकेट लिए हैं और अगर मैं 618 टेस्ट विकेट तक पहुंच जाता हूं तो मैं बहुत शुक्रगुजार रहूंगा। और अगर मैं 618 विकेट तक पहुंच गया, तो यह मेरे करियर का आखिरी टेस्ट मैच होगा। 434 टेस्ट विकेट के साथ कपिल देव इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं।
अश्विन गेंद और बल्ले दोनों से टीम इंडिया के लिए अहम योगदान देते हैं। अश्विन ने कानपुर टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया को जबर्दस्त वापसी दिलाई थी। कानपुर टेस्ट में आखिरी करीब 50 गेंदों पर टीम इंडिया को एक विकेट की जरूरत थी, लेकिन रचिन रविंद्र और एजाज पटेल ने मिलकर कीवी टीम के लिए यह मैच ड्रॉ करा लिया। सीरीज का दूसरा मैच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएएस दीपक रावत को कुमाऊं कमिश्नर की दी गयी जिम्मेदारी
Next: विधायक ने किया पार्किंग कार्य का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.