Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • रेलवे प्रभावितों ने किया प्रदर्शन
  • पौड़ी

रेलवे प्रभावितों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल।  स्वीत के रेलवे प्रभावितों ने सोमवार को मुआवजा और रोजगार देने को लेकर प्रदर्शन किया। प्रभावितों ने टनल का निर्माण कार्य बंद कर विरोध जताया। मौके पर मनाने आए डीजीएम को भी प्रभावितों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रभावितों ने समय पर मांगें पूरी करने की मांग डीजीएम से की। मलेथा से लेकर श्रीनगर में क्षेत्र में जहां-जहां रेलवे के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उन स्थानों के प्रभावित मांगों पर कार्रवाई नहीं होने से गुस्से में हैं। विरोध में प्रभावित निर्माणधीन क्षेत्रों में काम बंद करवाकर विरोध जता रहे हैं। आलम यह है कि रेलवे द्वारा यहां भेजे गये डीजीएम पीडी बडोगा को आक्रोशित ग्रामीणों के गुस्से को हर दिन झेलना पड़ रहा है। स्वीत गांव में तीन दिन से निर्माण कार्य बंद पड़ा है। किंतु रेलवे के उच्चाधिकारियों द्वारा संबंधी ग्रामीणों की समस्याएं हल नहीं की जा रही हैं। स्वीत गांव के अनिल तिवारी, आशीष रावत, विपिन रावत, अंकित रावत, धन सिंह रावत, राजेन्द्र मोहन, प्रेम रावत, विनोद रावत, बीना देवी, गुड्डी देवी, राजेश्वरी, सुनीता आदि ने कहा कि क्षेत्र में निर्माणाधीन कंपनियों द्वारा ब्लॉस्टिंग से लोगों के भवनों पर दरारें पड़ रही हैं, किंतु रेलवे द्वारा प्रभावितों को कोई मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। कांग्रेस नेता विपिन रावत ने कहा कि क्षेत्र में रेलवे द्वारा अलग-अलग कंपनियों को यहां काम दिया जा रहा है, किंतु कंपनियां रेलवे के अधिकारियों से वार्ता करने की बात कर रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को सुनने वाला कोई नहीं है। कहा कि डीजीएम द्वारा भी कोई हल नहीं निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक कार्यवाही नहीं हुई तब तक रेलवे का काम बंद रखा जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सात्विक, चिराग ने बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया
Next: अंतरराष्ट्रीय मसाला एवं सब्जी महोत्सव में जिले के 12 किसान पुरस्कृत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार,पांच सौ के 105 जाली नोट भी बरामद
  • केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे
  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.