Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हो आरटीपीसीआर: डीएम
  • बागेश्वर

बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की हो आरटीपीसीआर: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

बागेश्वर। कोरोना के नए स्वरूप ओमिक्रान वायरस को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी ने बैठक लेकर काफलीगैर व कौसानी में बने स्टेजिंग एरिया को दोबारा एक्टिव करने के निर्देश दिए हैं। बाहर से आने वाले हर व्यक्ति की आरटीपीसीआर करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। लोगों से भी सोशल डिस्टेंस बनाए रखने तथा मास्क का उपयोग करने की नसीहत दी। जिला कार्यालय सभागार में चिकित्सा विभाग के अधिकारियों सहित संबंधित अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने यह निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका व इस्राइल, समेत 12 देशों में कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रान वायरस तेजी से फैल रहा है, जिसकी रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों का कड़ार्इ से अनुपालन किया जाना है। उन्होंने स्वास्थ विभाग को सैंपलिंग बढाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराएं, यदि किसी व्यक्ति द्वारा नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि बाहरी देशों से आने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य रूप संस्थागत क्वारंटीन किया जाए, तथा सैंपल जांच हेतु देहरादून भेजे जाए। उन्होंने यह भी कहा कि कोरोना के नये स्वरूप को रोकने के लिए जिन लोगों को वैक्सीनेशन नहीं किया है उन लोगों को शीर्ष प्राथमिकता के साथ वैक्सीनेशन किया जाए, इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोकथाम के लिए सीएचसी कांडा एवं कपकोट में शीघ्र ही ऑक्सीजन जैनरेशन प्लांट शुरू करने के निर्देशए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी केएन तिवारी, उपजिलाधिकारी बागेश्वर हरगिरि, कपकोट पारितोष वर्मा, गुरड़ राजकुमार पांडे, प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीश पोखरिया, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एनएस टोलिया, डॉ. प्रमोद जंगपांगी, डॉ. राजेश गुंज्याल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गांव-गांव पहुंच रही आप की वैन
Next: बस्तिया के पास बोलेरो पलटी, पांच घायल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.