Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में कोरोना का आंकड़ा दस हजार से नीचे
  • राष्ट्रीय

देश में कोरोना का आंकड़ा दस हजार से नीचे

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
corona

24 घंटे में 9283नए मामले, 437 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण नियंत्रण की स्थिति में है और पिछले दो दिन से दैनिक मामले दस हजार से नीचे आ रहे हैं। हालांकि मामूली तौर पर हर दिन उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन कोरोना का ग्राफ नीचे की तरफ जा रहा है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 9,283 मामले दर्ज किये गये, जबकि इस दौरान 437 लोगों की मौत हुई है। वहीं देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या में रिकॉर्ड गिरावट आई है। देश में पिछले एक दिन में 2,103 सक्रीय मरीजों की कमी के बाद अब सक्रिय मामलों की संख्या 1,11,481 रह गई है, जो पिछले 537 दिन में सबसे कम है। वहीं इस दौरान 10,949 लोगों ने कोरोना को मात देकर जंग जीती है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना संक्रमण के दैनिक मामले लगातार 47वें दिन 20 हजार से कम हैं। राहत की बात है कि कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.32 प्रतिशत है, जो मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। जबकि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर 98.33 प्रतिशत दर्ज की गई है।

टीकाकरण 118 करोड़ के पार
वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कोविड-रोधी टीके की दी गई खुराक की संख्या मंगलवार को 118 करोड़ को पार कर गई। मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार को शाम सात बजे तक टीके की 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। मंत्रालय ने कहा कि देर रात तक अंतिम रिपोर्ट के संकलन के साथ दैनिक टीकाकरण का आंकड़ा बढऩे की उम्मीद है।

तीसरी लहर की संभावना क्षीण: गुलेरिया
देश में कोरोना में लगातार गिरावट के बाद एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया का मानना है कि शायद अब देश में कोरोना की तीसरी लहर नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि इस बात की आशंका बहुत कम है कि देश में पहली और दूसरी की तरह कोरोना की तीसरी लहर आएगी। यही नहीं उन्होंने कहा कि जिस तरह से केसों में गिरावट देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि वैक्सीन से लोगों की रक्षा हो रही है और फिलहाल कोरोना की बूस्टर डोज की जरूरत नहीं है। आईसीएमआर के निदेशक डॉ. बलराम भार्गव की पुस्तक गोइंग वायरल: मेकिंग ऑफ कोवैक्सीन-द इनसाइड स्टोरी की लॉन्चिंग के मौके पर उन्होंने यह बात कही। डॉ. गुलेरिया ने कहा कि जिस तरह से वैक्सीन के प्रभाव के चलते संक्रमण की रफ्तार थमी और अस्पतालों पर दबाव कम हुआ है, उससे हर दिन तीसरी लहर आने का डर खत्म हो रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया में मस्जिद के लाउडस्पीकर्स पर होगा फैसला, कम होगी अजान की आवाज?
Next: कृषि कानूनों की वापसी का प्रस्ताव कैबिनेट से मंजूर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.