Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • दबंगों ने बिल्डर से मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी
  • ऊधम सिंह नगर

दबंगों ने बिल्डर से मांगी एक करोड़ रुपये की रंगदारी

RNS INDIA NEWS 24/11/2021
default featured image

रुद्रपुर। गांव कीरतपुर कोलड़ा के एक बिल्डर ने कुछ दबंगों पर आवासीय कार्यालय में घुसकर तोडफोड़ करने और एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कीरतपुर कोलड़ा निवासी अनहद इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड एवं अनहद डिवाइंस होम के निदेशक इंद्रपाल सिंह संधू ने पुलिस को तहरीर सौंपी। कहा अनहद इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड ने रुद्रपुर में खसरा नंबर 182, 188, 203 ग्राम कीतरपुर कोलड़ा में एक आवासीय कॉलोनी का निर्माण कर रहा है। जो नियमानुसार प्राधिकरण से स्वीकृत नक्शे के आधार पर बनाई जा रही है, जबकि कंपनी ने इस भूमि पर 100 भवनों का निर्माण भी किया जा चुका है। जिसमें 56 परिवारों ने रहना भी प्रारंभ कर दिया है। कहा इसी आवासीय भूमि पर कुछ दबंगों ने बेवजह मुद्दा बनाने के कारण दबंगों से उनका रैरा कोर्ट देहरादून में विवाद चल रहा है। जो वर्तमान में विचाराधीन है। आरोप लगाया सात नवंबर को आवासीय कार्यालय बंद था। तभी कॉलोनीवासियों ने कॉल कर अवगत कराया कुछ दबंग प्रवृति के लोग कार्यालय का ताला तोड़कर अंदर घुस आए हैं। जिसकी सूचना पुलिस को भी दी गई। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही कार्यालय से एक दर्जन से अधिक लोग भागते हुए भी देखे गए। मौका मुआयना किया गया तो कार्यालय का सारा फर्नीचर सहित कीमती सामान क्षतिग्रस्त व बिखरा हुआ पड़ा था। आरोप है पांच नवंबर को भी इन्ही दबंगों ने कॉल कर एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। इधर, कोतवाल विक्रम राठौर ने कहा सात नवंबर को हुई घटना के बाद पुलिस जांच में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था। बिल्डर के एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप की जांच की जाएगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम को मोबाइल सीडीआर निकालने और आरोपियों से पूछताछ करने के लिए दबिश दे रही है। मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवती का मोबाइल फोन छीनने का आरोपी गिरफ्तार
Next: इंडोनेशिया में मस्जिद के लाउडस्पीकर्स पर होगा फैसला, कम होगी अजान की आवाज?

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.