Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए लालू प्रसाद यादव, अब 30 नवंबर को होगी सुनवाई
  • राष्ट्रीय

सीबीआई कोर्ट के सामने पेश हुए लालू प्रसाद यादव, अब 30 नवंबर को होगी सुनवाई

RNS INDIA NEWS 23/11/2021
default featured image

चारा घोटाला मामला

पटना (आरएनएस)। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज सीबीआई कोर्ट सामने पेश हुए। चारा घोटाला के तहत भागलपुर और बांका कोषागार से जुड़े मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू यादव को सशरीर उपस्थित होने का आदेश दिया था। अब इस मामले की सुनवाई अगले 30 नवंबर को होगी। लालू यादव इसके पहले बिहार उपचुनाव के पूर्व 24 अक्टूबर को पटना आए थे। उपचुनाव में उनकी पार्टी के उम्मीदवार को हार मिली थी। तीन नवम्बर को वह पूरे परिवार के साथ दिल्ली लौट गए थे। चारा घोटाला मामले में लालू यादव के खिलाफ कुल छह मामले चल रहे हैं। इनमें से पांच मामले रांची स्थित विशेष सीबीआई अदालत में और एक मामला पटना सीबीआई कोर्ट में चल रहा है।
लालू प्रसाद बांका के उपकोषागार से फर्जी बिल के जरिए 46 लाख की अवैध निकासी मामले में मुख्य आरोपी है। इससे पहले 17 नवंबर को चारा घोटाला मामले में स्पेशल जज प्रजेश कुमार की अदालत ने 23 नवंबर को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव समेत 28 आरोपियों को अदालत में सदेह उपस्थित होने का आदेश दिया था। 17 नवंबर को लालू प्रसाद समेत तीन आरोपी अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में हाजिर हुए थे।
मामले की सुनवाई के दौरान लालू यादव समेत तीन अभियुक्तों ने बीमारी का हवाला देते हुए कोर्ट में वकील के माध्यम से उपस्थिति दर्ज करवाई और 317 का आवेदन दिया था। इस आवेदन को स्वीकार करते हुए कोर्ट ने 23 नवंबर को सदेह उपस्थित रहने का निर्देश दिया। पिछली सुनवाई में जगदीश शर्मा, त्रिपुरारी मोहन प्रसाद, ध्रुव भगत, आरके राणा, वेद जूलियस, साधना सिंह सहित मामले के 16 आरोपी पेश हुए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा जेल में एसटीएफ की छापेमारी
Next: कर्नल संतोष बाबू को मरणोपरांत मिला महावीर चक्र, सूबेदार संजीव कुमार को कीर्ति चक्र

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

बहू की करतूत से परेशान ससुर: 80 साल के बुजुर्ग ने मेट्रो के सामने लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 फरवरी
  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.