Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • भालू के हमले में महिला की मौत
  • चमोली

भालू के हमले में महिला की मौत

RNS INDIA NEWS 22/11/2021
rns featured image new

चमोली। चमोली के गांवों में भालुओं का आतंक लगातार बढ़ रहा है। घाट विकासखंड के मोख मल्ला में भालू ने घास लेने गई महिला पर हमला कर दिया, जिसमें महिला की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार को घाट के मोख मल्ला गांव निवासी आशा देवी घास लेने घर के पास गई थीं। उन पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य सोबन सिंह ने बताया भालू के हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जिले के दशोली विकास खंड के सरतोली सहित अन्य गांवो में भी भालू के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ग्रामीण भालू के आतंक से निजात दिलाने की मांग करते आ रहे हैं। इधर, केदरानाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक अमित कंवर बताते हैं कि शीतकाल में भालुओं के हमले तेज होने की घटनाएं ज्यादा सामने आती हैं। इस दौरान भालू झुंड में गांवों के नजदीक देखे जाते हैं। उनका कहना है कि यह समय भालुओं के प्रजनन का है। जंगलों में वन्य प्रणियों के भोजन की कमी होने के कारण भी वह आबादी की ओर आ रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनगर-कोटद्वार बस सेवा दो दिन से बंद, यात्री रहे परेशान
Next: जनता दरबार में गैरहाजिर अफसरों से मांगा स्पष्टीकरण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.