Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सेना करेगी शहीद संदीप के परिवार की मदद
  • देहरादून

सेना करेगी शहीद संदीप के परिवार की मदद

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

देहरादून। नौकरी के लिए भटक रहे शहीद संदीप सिंह रावत के परिवार की मदद सेना करेगी। उत्तराखंड सब एरिया मुख्यालय देहरादून के अधिकारियों ने ये कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि सेना से जितना कुछ हो सकता है वे शहीद के परिवार की मदद करेगी। उन्होंने शहीद के परिवार को संबंधित दस्तावेज के साथ उत्तराखंड सब एरिया बुलाया है।

शहीद संदीप सिंह रावत के परिजन नौकरी के लिए पिछले पांच साल से भटक रहे हैं। शहीद की मां आशा देवी अपने बड़े बेटे दीपक रावत की सरकारी नौकरी के लिए भटक रही है। उन्होंने कहा कि जब उनका बेटा शहीद हुआ था तो तत्कालीन मुख्यमंत्री ने परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही थी। लेकिन ये नौकरी आजतक नहीं मिली। उन्होंने कहा कि परिवार की आर्थिक स्थिति भी कुछ ठीक नहीं है। शहीद की मां ने कहा कि वे बेटे के सरकारी नौकरी के लिए रक्षा मंत्रालय को भी फाइल भेजी है। साथ ही रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से भी इस संबंध में वार्ता हुई है। लेकिन सिर्फ उन्हें हर जगह से आश्वासन ही मिला है। इधर, उत्तराखंड सब एरिया के जीएस कर्नल समीर शर्मा ने कहा कि जो कुछ संभव होगा शहीद के परिवार की मदद की जाएगी। वे लोग कभी भी कार्यालय आकर मुलाकात कर सकते हैं। शहीद की मां ने कहा कि हमें शुरू से सेना पर विश्वास है। वे एक दिन उत्तराखंड सब एरिया भी सैन्य अधिकारियों से मिलने जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपाइयों ने किया बल्लुपुर क्षेत्र में घर-घर संपर्क
Next: जल संस्थान कर्मचारियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.