Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • केजरीवाल सरकार का प्रदूषण के नाम पर करोड़ों का घोटाला : भाजपा
  • राष्ट्रीय

केजरीवाल सरकार का प्रदूषण के नाम पर करोड़ों का घोटाला : भाजपा

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
default featured image

नई दिल्ली (आरएनएस)।  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण के बढ़ते स्तर को लेकर बीजेपी ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर निशाना साधा है। राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से पराली को डीकंपोज करने में जो खर्च किए गए उसको लेकर यह सवाल पूछा की मात्र 40 हजार रुपए मात्र पराली को डीकंपोज करने में घोल और खर्च लगा लेकिन यह जानकारी पूरे देश को देने में दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने लगभग 23 करोड़ खर्च कर डाले। दिल्ली के अलावे अन्य राज्यों के किसानों को जानकारी देने के बजाय अगर केजरीवाल सरकार दिल्ली में ही प्रदूषण कम करने में इन सारे पैसों को खर्च करती तो शायद नतीजा कुछ अलग होता । प्रदूषण को लेकर कोर्ट ने जब केजरीवाल सरकार से सवाल पूछे तो उसके जवाब में केजरीवाल सरकार ने उन्हें टोपी ट्रांसफर जैसा जवाब दिया। सरकार के जवाब से कोर्ट ने जब नाराज होकर सवाल पूछा कि आपने प्रदूषण कम करने को लेकर कितने का एडवरटाइजिंग करवाया है क्या इसका ऑडिट करवाया जाए तब दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने कोई भी जवाब नहीं दिया। क्योंकि प्रदूषण को लेकर केजरीवाल सरकार पड़ोसी राज्यों पर आरोप लगाने से पीछे नहीं हटती है। केजरीवाल जी जरा हमें बताएं की पंजाब और हरियाणा की वजह से अगर दिल्ली में प्रदूषण बढ़ रहे हैं तब पंजाब में और हरियाणा में दिल्ली से कम प्रदूषण कैसे है। बीजेपी नेता संबित पात्रा ने कहा कि केजरीवाल सरकार अपने जवाबदेही से नहीं भाग सकती क्योंकि दिल्ली की जनता ने उन्हें दिल्ली की सेवा के लिए चुना है। दिल्ली की जनता को जितना भी मूर्ख बनाकर पैसा कमाने का मौका होता है वह केजरीवाल सरकार छोड़ती नहीं है यह आरोप बीजेपी नेता संबित पात्रा ने लगाते हुए कहा कि मुझे यह सरकार या जवाब दें की डीकंपोज करने के लिए जो गोल की कीमत होती है उसकी कीमत मात्र 40000 बताई गई है लेकिन उसके छिड़काव के पीछे की कहानी अगर लोगों को जानकारी होगी तो यह कोई सातवें अजूबे से कम नहीं होगा।केजरीवाल सरकार से जब एक सूचना के अधिकार में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में 23000 हेक्टेयर जमीन कृषि योग्य है और उसमें खेती होती लेकिन दिल्ली सरकार ने मात्र 800 हेक्टेयर में बायो डी कंपोजर गोल डालकर पलारी को नष्ट किया और 310 किसानों को इसका फायदा पहुंचा। बायो डी कंपोजर करने में जो गोल पर खर्च हुए वह मात्र 40000 पूसा इंस्टीट्यूट से कैप्सूल खरीदा गया और गुड़ बेसन में 35000 खर्च हुए वही केवल ट्रैक्टर का भाड़ा 1320000 और टेंट में 964000 खर्च किए गए। एडवरटाइजिंग में 15 लाख 80 हजार 36000 खर्च गए पूरे देश के किसानों को इसकी जानकारी देने के लिए लेकिन उसके बावजूद भी दिल्ली का प्रदूषण कम नहीं हुआ। दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदे गुप्ता ने कंज कसते हुए कहा कि हम लोग भी पराली से मुझे प्रदूषण को कम करने के लिए दिल्ली की केजरीवाल सरकार को 40000 का चेक सौंपा जाएगा और डबल इंजन से प्रदूषण को कम करने में केजरीवाल सरकार की सहायता करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हाईकोर्ट ने की वन गुर्जरों को वनों से हटाने पर 7 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब
Next: पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.