Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हाईकोर्ट ने की वन गुर्जरों को वनों से हटाने पर 7 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब
  • उत्तराखंड
  • न्यायालय

हाईकोर्ट ने की वन गुर्जरों को वनों से हटाने पर 7 जिलों के डीएम से रिपोर्ट तलब

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

नैनीताल। हाईकोर्ट नैनीताल ने बुधवार को प्रदेश के वन क्षेत्रों में रहने वाले वन गुर्जरों को वनों से हटाए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार के शपथ पत्र पर नाराजगी व्यक्त की। कोर्ट ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ, जिलाधिकारी नैनीताल, यूएस नगर, हरिद्वार, देहरादून, पौड़ी, टिहरी और उत्तरकाशी को व्यक्तिगत रूप से 24 नवंबर को कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट के साथ पेश होने को कहा है।
मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति आरएस चौहान एवं न्यायमूर्ति आलोक कुमार वर्मा की खंडपीठ में हुई। थिंक एक्ट राइज फाउंडेशन के सदस्य अर्जुन कसाना और हिमालयन युवा ग्रामीण, रामनगर की ओर से इस मामले में जनहित याचिका दायर की गई है। इसमें कहा गया है कि उत्तरकाशी जिले में लगभग 150 वन गुर्जर और उनके मवेशियों को गोविंद पशु विहार राष्ट्रीय पार्क में प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है। ऐसे में वह खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।
मवेशी भूख से मर रहे हैं। कोर्ट ने पूर्व में इसे मौलिक अधिकारों का हनन बताते हुए उत्तरकाशी के डीएम और उद्यान उप निदेशक को निर्देशित किया था कि सभी वन गुर्जरों के लिए आवास, खाने-पीने के साथ ही दवाई की व्यवस्था करें। उनके मवेशियों के लिए भी चारे की व्यवस्था की जाए। इसकी रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए।
याचिकाकर्ता का कहना है, कि उत्तराखंड के जंगलों में लगभग 10 हजार से अधिक वन गुर्जर पिछले 150 साल से निवास कर रहे हैं। अब सरकार उन्हें वनों से हटा रही है। इससे उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। उन्हें वनों से विस्थापित नहीं किया जाए। बुधवार को कोर्ट ने प्रमुख सचिव समाज कल्याण, पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ और सात जिलों के डीएम को 24 नवंबर को कोर्ट में विस्तृत रिपोर्ट के साथ पेश होने के निर्देश दिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए राष्ट्र हित सर्वोपरि : उनियाल
Next: केजरीवाल सरकार का प्रदूषण के नाम पर करोड़ों का घोटाला : भाजपा

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.