Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • 34 रुपए से भी कम के शेयर ने बदली किस्मत, सालभर में निवेशक मालामाल
  • अर्थ जगत

34 रुपए से भी कम के शेयर ने बदली किस्मत, सालभर में निवेशक मालामाल

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। भारतीय शेयर बाजार में कई ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने कोरोना काल में निवेशकों की किस्मत बदल दी है। ऐसी ही एक कंपनी एक्सप्रो इंडिया है। पॉलिमर प्रोसेसिंग कंपनी एक्सप्रो इंडिया का स्टॉक प्राइस सालभर में 33.75 रुपए के भाव से बढ़कर 721.65 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है। आसान भाषा में समझें तो एक्सप्रो इंडिया ने इस अवधि में अपने शेयरधारकों को 2,000 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया है।
इस मल्टीबैगर स्टॉक के इतिहास की बात करें तो साल भर में 21.38 गुना तक बढ़ गई है। एक साल पहले एक्सप्रो इंडिया स्टॉक की कीमत 33.75 रुपए थी, जो अब बढ़कर 721.65 रुपए के स्तर पर पहुंच गई है। ये करीब 500 प्रतिशत के रिटर्न को दिखाता है।  पिछले 6 महीनों में, एक्सप्रो इंडिया के शेयर की कीमत 118.70 रुपए से 721.65 रुपए के स्तर तक बढ़ गई है। पिछले एक महीने में स्टॉक का प्राइस लगभग 669 रुपए से बढ़कर 721.65 रुपए के स्तर तक पहुंच गया है। कहने का मतलब ये है कि सिर्फ एक महीने में शेयरधारकों को लगभग 8 प्रतिशत का रिटर्न मिला है।
एक्सप्रो इंडिया के स्टॉक में तेजी को निवेश की रकम से भी समझ लेते हैं। अगर निवेशक ने एक महीने पहले इस मल्टीबैगर स्टॉक में 1 लाख रुपए का निवेश किया है, तो उसकी रकम 1.08 लाख रुपए हो गई होगी। इसी तरह, किसी निवेशक ने 6 महीने पहले एक्सप्रो इंडिया के शेयर में 1 लाख का निवेश किया था तो उसकी ये रकम 6 लाख रुपए हो गई है। इसी तरह, अगर निवेशक ने 2021 की शुरुआत में 1 लाख रुपए का निवेश किया होगा, तो उसकी रकम 21.38 लाख रुपए हो गई है।
शेयर बाजार के जानकारों के मुताबिक, एक्सप्रो इंडिया के शेयरों में मुनाफावसूली का इंतजार है। मुनाफावसूली खत्म होने के बाद इस स्टॉक में एक बार फिर तेजी आ सकती है। जानकार निवेशकों को डिप्स पर खरीदारी की रणनीति बनाए रखने की सलाह दे रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्घटना में लापता तीसरे व्यक्ति का शव 34 घंटे बाद मिला
Next: सीएम धामी ने दी राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर मीडिया से जुड़े सभी प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.