Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • जनता-मालिक प्रशासन-सेवक और मीडिया दोनों के बीच सेतु: महेंद्र पाल गुर्जर
  • सोलन

जनता-मालिक प्रशासन-सेवक और मीडिया दोनों के बीच सेतु: महेंद्र पाल गुर्जर

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

इलैक्ट्रानिक व सोशल मीडिया के बावजूद प्रिंट मीडिया की विश्वसनीय आज भी बरकरार : बस्सी

आरएनएस सोलन (बद्दी):

राष्ट्रीय प्रैस दिवस व एनयूजेआई की स्वर्णिम जयंती पर दि बद्दी प्रैस क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम नालागढ़ महेंद्र पाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि जनता मालिक है और प्रशासन सेवक। इन दोनों के बीच मीडिया एक सेतू का काम करता है। जनता की समस्याएं मीडिया के माध्यम से प्रशासन तक पहुंचती है, यह समस्याएं ऐसी होती हैं जो प्रशासन की पहुंच से दूर रह जाती हैं। उन्होंने कहा कि हर चीज के दो पहलू होते हैं एक सकारात्मक और एक नकारात्मक। ऐसा ही पिछले कुछ सालों में मीडिया में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने पत्रकारों से आहवान किया कि वह सकारात्मक और तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता करें। इससे पहले मुख्यातिथि एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर को शॉल टोपी व स्वामी विवेकानंद का चित्र देकर दि प्रैस क्लब बद्दी ने सम्मानित किया।

इस मौके पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एंव टिब्यून के पूर्व संपादक जितेंद्र अवस्थी ने कहा कि पिछले कुछ सालों से मीडिया का स्वरूप बदल गया है। उन्होंने एक छोटी डेटलाईन पर काम करने वाले स्टिंगर को अहम रीढ़ करार दिया। उन्होंने कहा कि एक स्टिंगर फील्ड में मेहनत करके समस्याओं को समाचार का रूप देता है। ईएसआई के पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव ने कहा कि मौजूदा समय में प्रिंट मीडिया ने अपनी गरिमा को कायम रखा है। उन्होंने कहा कि मीडिया कर्मी अपनी जान जोखिम पर रखकर समाज में सक्रिय विभिन्न प्रकार के माफियायों को बेनकाब करते हैं। दि बद्दी प्रैस क्लब के अध्यक्ष संजीव बस्सी ने कहा कि हमें खुशी है कि आज के इस दौर में प्रिंट मीडिया के विश्वसनीयता बरकरार है। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार सांझा किए।

समाज में अहम योगदान ने लिया इनको दिया दि बद्दी प्रैस क्लब ने सम्मान 

राष्ट्रीय प्रैस दिवस के मौके पर तहसीलदार बद्दी परमानंद रघुवंशी, ईएसआई के पूर्व सहायक निदेशक देवव्रत यादव, पूर्व संपादक एंव एनयूजेआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र अवस्थी, ईएसआई इंस्पेक्टर हेमराज, लघु उद्योग भारती के प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, लघु उद्योग भारती के बरोटीवाला चैप्टर अध्यक्ष अजय चौहान, लघु उद्योग भारती के सोमनाथ पाल, फेसमास्क बनाने वाले उद्योग पाईनर इंटेक्स जो कोविड में देश की तीसरे नंबर की एक्सपोर्टर कंपनी बनी के सौरभ गुप्ता, समीर शर्मा व अमन गुप्ता, कोविड में प्रवासियों को जागरूक करने में अहम भूमिका के लिए डा. साहिल ठाकुर व महिला पत्रकार नैना वर्मा को सम्मानित किया गया।

 

नए सदस्यों ने ग्रहण की दि बद्दी प्रैस क्लब की सदस्यता 

प्रैस दिवस के मौके पर गिरधारी लाल कश्यप, सर्वजीत शर्मा व पन्नू कुमार ने दि बद्दी प्रैस क्लब की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एनयूजेआई के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य योगराज भाटिया, फाऊंडर बलबीर ठाकुर, दि प्रैस क्लब बद्दी के अध्यक्ष संजीव बस्सी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जसविंद्र ठाकुर, प्रिंट एंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव नंदलाल ठाकुर, प्रदेशाध्यक्ष विजय चंदेल, महासचिव ओम शर्मा, पोला राम चौधरी, लवली ठाकुर, अजय शर्मा, सुरेंद्र चौधरी, नंदलाल वर्मा, राकेश ठाकुर, राजेश धीमान, गिरधारी लाल कश्यप, नैना वर्मा, विक्रम ठाकुर, प्रभजीत पम्मी, संजीव कौशल, पंकज गोल्डी, सर्वजीत, हरीश बेदी समेत अन्य मीडिया कर्मी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेटीएम के आईपीओ से निराश होंगे निवेशक? लिस्टिंग से पहले जीएमपी ने बढ़ाई टेंशन
Next: नोएडा में दीवार गिरने से दो मजदूरों की हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.