Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी
  • नैनीताल

सलमान खुर्शीद के घर पर हमला, तोड़फोड़ के बाद आगजनी

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
rns featured image new

 नैनीताल।  रामगढ़ में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बंगले पर सोमवार को कुछ प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और पथराव कर दिया। आग से खुर्शीद के बंगले का दरवाजा जल गया और कई खिंडकियों के कांच भी टूटे। छह राउंड हवाई फायरिंग का आरोप भी केयर टेकर ने लगाया है। केयर टेकरों के मुताबिक आगजनी और पथराव करने वाले भाजपा कार्यकर्ता थे। हालांकि भाजपा मंडल अध्यक्ष ने घर पर आग लगाने की घटना में कार्यकर्ताओं के शामिल होने से इनकार किया है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद की नई किताब में कथित तौर पर हिंदुत्व की तुलना आतंकवादी संगठनों से करने पर भाजपा कार्यकर्ता उनके खिलाफ लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार को भाजपा रामगढ़ मंडल ने भी नैनीताल में रामगढ़  स्थित खुर्शीद के बंगले के बाहर पुतला दहन कार्यक्रम रखा था। बताया जा रहा है प्रदर्शनकारी दिन में करीब 1 बजे उनके बंगले के परिसर में पुतला दहन के लिए पहुंचे। वहां तैनात के केयर टेकरों ने इसका विरोध किया लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और परिसर में ही पुतला जला दिया। इससे विवाद बढ़ गया और इसी बीच कुछ अराजक तत्वों ने पुतले की आग से ही बंगले का दरवाजा भी जलाकर पथराव भी शुरू कर दिया।
आरोप है कि पुतला दहन करने आए प्रदर्शनकारियों ने केयर टेकर के परिवार व यहां काम करने वाली स्थानीय महिलाओं से गाली गलौच की। इसके बाद ही वहां स्थिति बिगड़ी। इससे केयर टेकरों के परिवार भी नाराज हो गए और प्रदर्शनकारियों पर बरसने लगे। इसके बाद ही घर पर पथराव हुआ और घर के भीतर आग लगा दी गई।

बीजेपी के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल ने कहा, ”हमारे कार्यकर्ताओं ने घर में आग नहीं लगाई है। वहां मौजूद महिलाएं कार्यकर्ताओं से अनावश्यक बहस कर रही थीं। इस पर हमने कार्यकर्ताओं को वहां से जाने के लिए कह दिया था। हमारे जाने के बाद यह घटनाक्रम हुआ है। हम तो खुद वापस आए और आग को बुझाने में सहयोग किया है।” नैनीताल की एसएसपी प्रीति प्रियदर्शनी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। अभी वहां स्थिति सामान्य है। एहतियात के तौर पर पुलिस टीम भेज दी गई है। अभी हमें कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली की मांग लेकर देहरादून में विशाल रैली, अल्मोड़ा के शिक्षक-कर्मचारियों ने भी उपस्थिति कराई दर्ज़
Next: अठखेलियां कर रहीं आकर्षित: कई सरहदें लांघ आसन वेटलैंड पहुंचे मेहमान परिंदे

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.