Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • राहुल पर भी कारवाई की मांग करने का साहस दिखाए बिहार कांग्रेस : राजीव रंजन
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

राहुल पर भी कारवाई की मांग करने का साहस दिखाए बिहार कांग्रेस : राजीव रंजन

RNS INDIA NEWS 13/11/2021
rns featured image new

पटना (आरएनएस)। भाजपा के नेता ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी पर हिन्दुओं का अपमान करने का आरोप लगाया है। भाजपा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने शनिवार को कहा कि हिन्दुओं को आतंकवादी कहने वाले सलमान खुर्शीद के बचाव में उतर कर राहुल गांधी ने एक बार फिर से अपनी बुद्धि और कांग्रेस के मन में हिन्दू समाज के लिए भरे जहर को उजागर कर दिया है। राजीव रंजन ने कहा कि यह इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि खुद को जनेउधारी बताने वाले राहुल गांधी के मन में वास्तव में हिन्दू समाज के लिए कोई इज्जत नहीं है। इनका मंदिर-मंदिर घूमना केवल चुनावी स्टंट रहता है वास्तव में यह लोग हिन्दू समाज को जड़ से खत्म कर देना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि राहुल का बयान उन सभी कांग्रेसी चाटुकारों के मुंह पर एक जोरदार तमाचा है जो उन्हें हिंदू हितैषी साबित करने के फेर में अपना दिन-रात एक किए रहते थे। राहुल गांधी ने यह साबित कर दिया है कि उन्हें न तो हिन्दू समाज की समझ है और न ही भारतीय संस्कृति का ज्ञान। उनकी निगाह में आज भी भारतीय समाज का महत्व वोट से ज्यादा और कुछ नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल यह जान लें कि वह जिन हिन्दुओं की पगड़ी उछालने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हीं की बदौलत उनके खानदान ने इतने वर्षों तक शाही जिन्दगी जी है।
बिहार कांग्रेस को चुनौती देते हुए रंजन ने कहा कि कल सलमान खुर्शीद के खिलाफ कारवाई की मांग कर के बिहार कांग्रेस के नेताओं ने यह साबित किया है कि उनके कुछ नेताओं का जमीर अभी भी जिंदा है। उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस में कुछ नेता बचे हुए हैं, जिनमें सच बोलने का सामथ्र्य शेष है।
भाजपा नेता ने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बताएं कि राहुल गांधी द्वारा हिन्दू समाज के खिलाफ दिए गये इस अपमानजनक बयान के वह समर्थन में हैं या खिलाफ? उन्हें बिहार के हिन्दुओं को बताना चाहिए कि क्या वह पार्टी से सलमान खुर्शीद की तरह ही राहुल गांधी के खिलाफ भी कारवाई की मांग करेंगे?

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 21वें अंतर्राष्ट्रीय मेलो सम्मेलन का उद्घाटन
Next: आंध्रप्रदेश में कई घरों में धधकी आग, देखते ही देखते आशियाने स्वाहा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.