Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोवैक्सिन लगवा चुके भारतीय बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा, ब्रिटेन सरकार ने दी मान्यता
  • अंतरराष्ट्रीय
  • कोरोना

कोवैक्सिन लगवा चुके भारतीय बिना रोक-टोक कर सकेंगे यात्रा, ब्रिटेन सरकार ने दी मान्यता

RNS INDIA NEWS 09/11/2021
rns featured image new

लंदन। भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवाक्सिन लगवा चुके लोगों को ब्रिटेन बड़ी राहत देने जा रहा है। ब्रिटिश सरकार ने घोषणा की है कि वह 22 नवंबर से कोवैक्सिन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा। इसके बाद इस वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोग बिना रोक-टोक ब्रिटेन की यात्रा कर सकेंगे। ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने इसको लेकर ट्विट भी किया है। उन्होंने कहा है कि 22 नवंबर से यूके भारत की कोवाक्सिन को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल करेगा। इसके बाद दोनों टीके लगवा चुके लोगों को सेल्फ आइसोलेट होने की आवश्यकता नहीं होगी।   विश्व स्वास्थ्य संगठन ने पिछले दिनों भारत बायोटेक की कोविड-19 वैक्सीन कोवाक्सिन को आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया था। इसी के बाद ब्रिटेन ने यह कदम उठाया है। इससे पहले पिछले महीने ही ब्रिटेन ने कोविशील्ड को भी अपनी अनुमोदित सूची में शामिल किया था। यहां तक कि 18 वर्ष से कम उम्र के यात्रियों को भी ब्रिटेन ने राहत दी है। इन यात्रियों को भी पूरी तरह से वैक्सीनेटेड यात्री माना जाएगा। साथ ही इन्हें किसी टेस्ट या आइसोलेशन से नहीं गुजरना होगा। हालांकि, इन यात्रियों को एक कोविड-19 टेस्ट की रिपोर्ट अपने साथ रखनी होगी। ब्रिटेन सरकार ने कहा है कि भारत की कोवाक्सिन के अलावा चीन निर्मित सिनोवैक व सिनोफार्मा कोविड-19 टीकों को भी आपातकालीन उपयोग सूची में शामिल किया जाएगा। इन दोनों वैक्सीन को भी डब्यूएचओ ने मान्यता प्रदान की है। ब्रिटेन सरकार की ओर से किए गए ये सभी बदलाव 22 नवंबर को सुबह चार बजे से प्रभावी होंगे। यूके के परिवहन मंत्री ग्रांट शाप्स ने सोमवार को कहा कि यात्रा नियमों को और सरल बनाया जा रहा है, 18 साल से कम उम्र के सभी यात्रियों को टीका लगवा चुके यात्रियों जैसा माना जाएगा। ऐसे यात्रियों को केवल आगमन के बाद अपनी एक जांच करानी होगी और उससे संबंधित प्रमाणपत्र साथ रखना होगा। यात्रा नियमों को सरल करने के बाद कोविड-19 वैक्सीन लगवा चुके यात्रियों की संख्या में भी इजाफा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय विधिक सेवाएं दिवस के अवसर पर नौणी में महिला विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
Next: देश में कोरोना मामलों से मिली कुछ राहत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.