Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बड़े उत्साह से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार
  • देहरादून

बड़े उत्साह से मनाया गया भाई दूज का त्यौहार

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

देहरादून। पंच महापर्व के अंतिम दिन भाई दूज का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया गया। बहनों ने उपवास रखकर भाई के लंबी उम्र के लिए दुआ की। भाई को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारने के बाद मुंह मीठा कराया। विवाहिताओं ने भाइयों को घर बुलाकर तिलक लगाया भोजन कराया।
भैया दूज के दिन बहनें ने अक्षत, कुमकुम और रोली से आठ दल वाला कमल का फूल बनाकर आंगन में पूजा की। भाई की लंबी उम्र और कल्याण की कामना के साथ उपवास का संकल्प लिया। विधि-विधान के साथ यम की पूजा की। यम की पूजा के बाद यमुना, चित्रगुप्त और यमदूतों की पूजा की। भाई को तिलक लगाकर बहनों आरती उतारी। भाईयों ने यथाशक्ति अपनी बहन को उपहार भेंट किए। पूजा होने तक भाई-बहन दोनों ने ही उपवास रखा। पूजा संपन्न होने के बाद भाई-बहन साथ मिलकर भोजन किया। पंडित मनोज जगूड़ी ने बताया कि हिंदू धर्म में भैया दूज का विशेष महत्व है। इस पर्व को यम द्वितीया भी कहा जाता है। रक्षाबंधन के बाद भैया दूज दूसरा ऐसा त्योहार है जिसे भाई-बहन बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। भाई दूज के मौके पर बहन अपने भाई की लंबी आयु के लिए प्रार्थना करती है। कई जगहों पर इस दिन बहनें अपने भाइयों को तेल लगाकर उन्हें स्नान भी कराती हैं। यमुना नदी में स्नान कराना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर यमुना में स्नान संभव न हो तो भैया दूज के दिन भाई को अपनी बहन के घर नहाना चाहिए। पछुवादून के डाकपत्थर, विकासनगर, हरबर्टपुर, सहसपुर, सेलाकुई में हर घर में भाई दूज का पर्व बड़े उत्साह से मनाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्रसंघ चुनाव के लिए कोर्ट जाएंगे छात्र, धरना रहेगा जारी
Next: कई शहरों में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.