Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ड्रग्स माफियाओं पर तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाएगा एनसीबी
  • राष्ट्रीय

ड्रग्स माफियाओं पर तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाएगा एनसीबी

RNS INDIA NEWS 06/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ड्रग्स के खिलाफ अभियान में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाएगा। विभिन्न देशों के साथ मौजूदा तंत्र को ज्यादा सक्रिय बनाने और सहयोग के नए क्षेत्र चिन्हित करने की कवायद चल रही है। लगातार बढ़ती ड्रग्स तस्करी को भारत के अलावा अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी चिंता का विषय माना जा रहा है। इसकी वजह अवैध ड्रग्स तस्करी से होने वाली कमाई का उपयोग आतंकी गतिविधियों में होना है। अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों से मजबूत सहयोग के अलावा चड तथा अन्य बहुपक्षीय मंचों पर ड्रग्स विरोधी मुहिम चलाने पर बल दिया जा रहा है। भारत लगातार म्यांमार, बांग्लादेश, श्रीलंका, इंडोनेशिया, अफगानिस्तान, सिंगापुर के साथ डीजी स्तर की चर्चा कर रहा है। इसके अलावा सार्क ड्रग्स अपराध निगरानी डेस्क, ब्रिक्स, कोलंबो प्लान, आसियान वरिष्ठ अधिकारी स्तर की बैठक, बिम्सटेक, एससीओ, यूएन ऑफिस ड्रग्स्स एंड क्राइम, इंटरनेशनल नारकोटिक्स कंट्रोल बोर्ड के माध्यम से भी सूचनाओं का आदान-प्रदान और खुफिया सूचनाओं के नेटवर्क को मजबूत बनाने पर जोर है।

गौरतलब है कि अफगानिस्तान, पाकिस्तान, म्यांमार और नेपाल से हेरोइन, कोकीन व मॉर्फीन भारत के रास्ते दुनियाभर में सप्लाई की जाती है। लिहाजा उस रूट पर एनसीबी के अलावा ड्रग्स विरोधी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों की निगाह है। अफगानिस्तान दुनिया में अफीम का सबसे बड़ा उत्पादक है। यहां सालाना 5000 से 6000 टन अफीम पैदा होती है। तालिबान के कब्जे के बाद यहां से ड्रग्स तस्करी की चिंता पहले से ज्यादा बढ़ी है। एजेंसियों का मानना है कि अफगानिस्तान से नाटो सेनाओं की वापसी के बाद अफीम के उत्पादन में और बढ़ोतरी हुई है। अमेरिका और एशिया यहां की अफीम के सबसे बड़े खरीदार हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जुआ खेलते 6 लोग 2लाख 90 हजार के साथ गिरफ्तार
Next: रुड़की व भगवानपुर में एक बार फिर से कोरोना की दस्तक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.