Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआरबी जवानों से अभद्रता कर हथियार छीनने का प्रयास
  • हरिद्वार

आईआरबी जवानों से अभद्रता कर हथियार छीनने का प्रयास

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

रुडकी। गंगनहर से खनन रोकने के लिए आईआरबी के जवानों की ओर से की जा रही निगरानी के दौरान खनन माफियाओं ने जवानों के साथ अभद्रता की। उनके हथियार तक छीनने का प्रयास किया। इसके बाद जवानों ने हवा में फायरिंग कर अधिकारियों तथा नारसन पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी भाग खड़े हुए। आईआरबी के जवान की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है।

आईआरबी द्वितीय बटालियन के जवानों की ड्यूटी गंग नहर से खनन रोकने के लिए लगाई गई थी। सकौती घाट पर शुक्रवार को कुछ लोग ट्रैक्टर ट्राली तथा भैंसा बुग्गी से रेत निकालने का प्रयास कर रहे थे। वहां पर मौजूद आईआरबी के जवानों ने उनको रोकने का प्रयास किया तो आरोपी आईआरबी के जवानों से उलझ पड़े तथा उनके साथ अभद्रता करते हुए उनके हथियार छीनने का प्रयास किया।
आईआरबी के जवानों ने अपने ऊपर हमला होते देख जवानों ने हवा में फायर किए। इससे भीड़ तितर-बितर हो गई। तभी मौके पर एक बाइक पर सवार होकर दो लोग पहुंचे तथा उन्होंने जवानों को धमकाने का प्रयास किया। सूचना पर नारसन चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई तो आरोपी मौके से भाग खड़े हुए। लेकिन आरोपियों की एक बाइक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। सिपाही अर्जुन सिंह रावत की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवकों पर हमला करने के साथ अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर किया है। एसएसआई रफत अली ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां बेटे पर नाबालिग के साथ मिलकर किया था फायर
Next: महिला को धक्का देकर भागा चोर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.