Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हरिद्वार का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा
  • हरिद्वार

हरिद्वार का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

रुडकी। दीपावली पर हरिद्वार शहर का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। हालांकि यह पिछले साल के मुकाबले कम रहा। रुड़की में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से आंकड़े नहीं लिए गए।
हर साल दिवाली से पहले प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एयर क्वालिटी की जांच करता है। त्योहार से सात दिन पहले और सात दिन बाद तक के डाटा लिए जाते हैं। अवधूत मंडल आश्रम में बोर्ड की ओर से दिवाली के सात दिन पहले वायु प्रदूषण के आंकड़े लेने शुरू किए गए। जैसे-जैसे त्योहार का दिन आया वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर तक पहुंच गया। दिवाली से पहले हरिद्वार का एयर क्वालिटी इंडेक्स 200 से नीचे था। इसे ठीक माना जाता है। लेकिन गुरुवार को दिवाली की रात इंडेक्स 321 पर पहुंच गया। इसे बहुत खराब माना जाता है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले यह कम रहा। पिछले साल एयर क्वालिटी इंडेक्स 352 था। रुड़की में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एयर क्वालिटी के आंकड़े नहीं लिए गए। पहले रुड़की में चंद्रशेखर चौक के पास एयर क्वालिटी मापने के लिए उपकरण लगाए जाने थे। लेकिन बाद में तय किया गया कि पहले सभी जिला मुख्यालयों में ही उपकरण लगाए जाएंगे। रुड़की घनी आबादी, औद्योगिक, ईंट भट्ठे से लेकर ज्यादा ट्रैफिक वाला क्षेत्र है। यहां आंकड़े नहीं जुटाए जा रहे हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी सुभाष पंवार ने बताया कि बताया कि हरिद्वार शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 321 रहा। यह पिछले साल की तुलना में कम था। लेकिन जो स्तर मापा गया वह वेरी पुअर की श्रेणी में आता है। अगले सात दिन तक मॉनिटरिंग जारी रहेगी। धीरे-धीरे यह 200 से नीचे आ जाएगा। दिवाली की रात पटाखे जलाने के कारण एयर क्वालिटी इंडेक्स खतरनाक स्तर तक पहुंचा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चार लाख की ठगी में मुकदमा
Next: मां बेटे पर नाबालिग के साथ मिलकर किया था फायर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.