Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मां बेटे पर नाबालिग के साथ मिलकर किया था फायर
  • हरिद्वार

मां बेटे पर नाबालिग के साथ मिलकर किया था फायर

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

रुडकी। पांच दिन पहले बाइक सवार मां-बेटे पर कातिलाना हमला करने वाले एक युवक को उसके किशोर साथी के साथ गिरफ्तार किया गया है। घटना रंजिश को लेकर बताई गई है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कोतवाली क्षेत्र के गांव मुंडलाना निवासी रिजवान पुत्र लियाकत एक नवंबर की दोपहर को अपनी मां को बाइक पर बैठाकर मंगलौर चिकित्सक के यहां दवाई दिलाने के लिए आया था। दवाई लेकर जब मां बेटे बाइक से वापस जा रहे थे तभी नाथू खेड़ी गांव के पास स्थित शराब के ठेके के निकट कुछ युवकों ने उसकी बाइक को रोक लिया था। उससे बहस करते हुए तमंचे से फायर कर दिया था। जिसके छर्रे रिजवान की छाती में लगे थे। रिजवान ने मौके से भागने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछे से गोली चलाई। गोली पीछे बैठी उसकी मां मोमीना के पांव में लगी थी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू की थी। मामले की विवेचना कर रहे उप निरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत को सूचना मिली कि आरोपी गांव के आसपास जंगल में देखे गए हैं। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सन्नी पुत्र कैलाश निवासी ग्राम मुंडलाना बताया गया है जबकि उसका साथी नाबालिग है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को चालान करने के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार का वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर रहा
Next: आईआरबी जवानों से अभद्रता कर हथियार छीनने का प्रयास

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.