Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग
  • अंतरराष्ट्रीय

पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
default featured image

इस्‍लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगी आग को लेकर हंगामा बरपा हुआ है। आम लोग जहां आक्रोशित हैं तो विपक्ष इमरान खान को घेरने में जुटा हुआ है। इस बीच इमरान खान ने पाकिस्तानियों का गुस्सा दबाने के लिए भारत में महंगे पेट्रोल का हवाला दिया और इसकी कीमत बढ़ाचढ़ाकर 150 रुपए प्रति लीटर बताया। इमरान खान ने अपने मुल्क में पेट्रोल की कीमत (146 रुपए लीटर) को क्षेत्र में सबसे कम बताया।
इमरान खान ने कहा, ” आज भारत में भी हंगामा (पेट्रोल कीमत को लेकर) है और पेट्रोल की कीमत 150 रुपए लीटर है, जबकि बांग्लादेश में 200 रुपए लीटर है। दूसरी तरफ पाकिस्तान में सबसे कम 146 रुपए प्रति लीटर है।” अटोक में एक अस्पताल की नींव रखते हुए इमरान खान ने यह बात कही। इमरान खान ने कहा कि तेल आयातक देशों में पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमत सबसे कम है। गौरतलब है कि भारत में भी पेट्रोल की कीमत अधिकतर राज्यों में 100 रुपए प्रति लीटर के पार जा चुकी थी, लेकिन दिवाली पर केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी में कटौती और फिर कई राज्यों की ओर से वैट घटाने के बाद ग्राहकों को राहत मिली है।
महंगाई के मुद्दे पर घिरे इमरान खान ने इसे कोविड-19 की वजह से उत्पन्न वैश्विक समस्या बताया। इमरान ने कहा, ”जब पूरी दुनिया में महंगाई होगी तो जाहिर तौर पर पाकिस्तान भी इसी दुनिया में है, जन्नत में नहीं, इसलिए हम पर भी फर्क होगा। हमने पूरी कोशिश की और अब भी अपने लोगों को महंगाई से बचाने का प्रयास कर रहे हैं।” इमरान खान ने ऐसे समय पर तेल की अधिक कीमतों का बचाव किया जब शुक्रवार को ही उनकी सरकार ने पेट्रोल की कीमत 8.14 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। इससे पहले 16 अक्टूबर को पेट्रोल की कीमत 10.49 रुपए प्रति लीटर बढ़ाई गई है। 140 रुपए किलो चीनी को लेकर दलील देते हुए इमरान खान ने कहा कि सिंध में अचानक तीन मिलें बंद हो जाने की वजह से कीमत बढ़ गई है।  उन्होंने कहा, ”सिंध में जब तीन मिलें बंद हो गई, चीनी की कीमत 140 रुपए हो गई। मैंने जांच कराई तो पता चला कि चीनी मिलें जमाखोरी कर रही हैं।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 80 करोड़ गरीबों को नवंबर के बाद भी मिलेगा मुफ्त राशन? सरकार ने बताया प्लान
Next: ‘दुश्मन होते हैं जलने के लिए..’,

Related Post

default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0
default featured image
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने की नृशंसता की हद पार, हिंदू युवक की हत्या कर शव को जलाया

RNS INDIA NEWS 19/12/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 फरवरी
  • केंद्रीय बजट से उत्तराखंड में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा: प्रेमचंद
  • मंत्री गणेश जोशी ने की REAP-ग्रामोत्थान की ग्राम्य विकास समीक्षा
  • अर्जुन हत्याकांड में पुलिस के हाथ लगी सफलता
  • ‘गोरखा हिमालयन फेस्टिवल’ में जुटेंगे देशभर के कलाकार
  • रकम निकालकर घर लौट रही बुजुर्ग महिला से ठगी

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.