Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार की एक-एक लाख मुआवजे की घोषणा काफी कम : प्रीतम
  • देहरादून

सरकार की एक-एक लाख मुआवजे की घोषणा काफी कम : प्रीतम

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

दुर्घटना में मृतक हुए परिवारों को पांच-पांच लाख मुआवजा दे सरकार

विकासनगर। चकराता तहसील के बायला में हुई तेरह लोगों की मौत पर नेता प्रतिपक्ष और चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने गहरा दुख व्यक्त किया है। नेता प्रतिपक्ष ने मृतकों की आत्मा की शांति और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को एक-एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा को नाकाफी बताया। कहा कि इस हादसे में एक परिवार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जबकि दूसरे परिवार के बुजुर्गों के सामने अपने नाती-पोतों को पालने की जिम्मेदारी आ गयी है। कहा कि सरकार को प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रति मृतक पांच-पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की। नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने दुर्घटना स्थल बायला से लौटने के बाद कहा कि इस दुर्घटना में एक युवक का पूरा परिवार पूरी तरह से समाप्त हो गया है। जबकि दूसरे परिवार के दोनों भाइयों और बेटी की मौत के बाद मृतकों के बच्चों को पालने की जिम्मेदारी बुजुर्ग मां-बाप पर आ गयी है। ये बुजुर्ग कैसे अपने नाती पोतों को वृद्धावस्था में पालेंगें और पोसेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार ने एक एक लाख मुआवजे की घोषणा काफी कम की है। महंगाई के इस दौर में मृतकों के बच्चों के पालन पोषण और परिजनों के लिए कम से कम सरकार को पांच-पांच लाख रुपये प्रति मृतक मुआवजा देना होगा। कहा कि इस मामले में प्रदेश के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे। कहा कि घायलों को भी सरकार ने पचास-पचास हजार देने की घोषणा की है। कहा कि सरकार को मुआवजा राशि बढ़ाने के साथ ही घायलों के पूरे इलाज का खर्चा उठाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश सरकार से जौनसार बावर में हो रहे लगातार हादसों को रोकने के लिए भी सख्त कदम उठाने की मांग की। जिससे हादसों पर रोक लगे और लोगों की जान बच सके। कहा कि सरकार को परिवहन निगम की बसों को प्रत्येक रूट पर संचालन करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो मासूम बच्चों और पत्नी को मारकर पति ने इमारत से कूदकर की आत्महत्या
Next: विभागीय लापरवाही से सैकड़ों लीटर पानी सड़क में बहकर हो रहा बर्बाद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.