Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • मंगलवार को सभी मीट की दुकानें बंद रखें
  • बागेश्वर

मंगलवार को सभी मीट की दुकानें बंद रखें

RNS INDIA NEWS 25/08/2020
rns featured image new

बागेश्वर। मंगलवार को सभी मीट की दुकानें बंद नहीं होने पर विहिप-बजरंग दल समेत विभिन्न संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने नगर पालिका के ईओ को ज्ञापन सौंपकर नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति से जुड़े कार्यकर्ता नगर पालिका में पहुंचे। यहां उन्होंने ईओ राजदेव जायसी को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने मंगलवार को मीट की दुकानें खोले जाने का विरोध किया। उनका कहना है कि हर मंगलवार को मीट की दुकानें बंद करने का नियम है, लेकिन कई दुकानदार चोरी छिपे दुकान खोलकर मीट बेचने का धंधा करते हैं। जिससे उनकी आस्था पर ठेस पहुंच रही है। उनके कार्यकर्ताओं ने कई बार ऐसे दुकानदारों को पकड़ा भी है और इसकी शिकायत पालिका से भी की है। इसके बावजूद इस पर रोक नहीं लग रही है। उन्होंने ऐसे दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो मनमानी पर उतर आए हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में विहिप के जिला संयोजक विजय परिहार, आकाश कुमार, लक्ष्मण कुमार, सचिन कुमार, योगेश तिवाड़ी, भुपेश कुमार, भास्कर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेग्नासाइट फैक्ट्री खोलने को लेकर दवा प्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शन
Next: नीरव मोदी की पत्नी के खिलाफ इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बनेगांव में मकान पर गिरा चीड़ का पेड़, सात लोग घायल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.