Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन
  • पौड़ी

एकता दिवस पर दौड़ का आयोजन

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
rns featured image new

पौड़ी। सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिन पर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पौड़ी, पुलिस प्रशासन पौड़ी, नेहरू युवा केंद्र पौड़ी, राष्ट्रीय कैडेट कोर, भारत स्काउट गाइड के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय एकता की शपथ के साथ एकता दौड़ कंडोलिया से एजेंसी चौक होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक निकाली गई। नेहरू युवा केंद्र पौड़ी द्वारा कार्यालय में महीने भर चले स्वच्छ भारत कार्यक्रम का समापन किया गया। युवाओं द्वारा शहीद पार्क एजेंसी चौक, जिला चिकित्सालय जाने वाली रास्ते से प्लास्टिक कचरे की सफाई की गई।
जिला युवा अधिकारी शैलेश भट्ट ने बताया कि भारत सरकार द्वारा दिए गए लक्ष्य 5484 किलो प्लास्टिक के संग्रहण के विपरीत 8485 किलो प्लास्टिक का कचरा पूरे जिले से एकत्रित कर उसका निस्तारण किया गया । जिले भर में प्लास्टिक का कचरा नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न ब्लाकों के स्वयंसेवी, युवा मंडल, ग्राम प्रधान, नगर पालिका पौड़ी और श्रीनगर, नगर निगम कोटद्वार, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, आंगनवाड़ी केंद्रों आदि द्वारा एकत्रित कर निस्तारित किया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में एसएचओ विनोद सिंह गुसाईं, प्रदीप चंद्र नैथानी, अग्निशमन अधिकारी दयाशंकर, कैप्टन एनसीसी कपिल तोमर, जिला सचिव भारत स्काउट एंड गाइड केसर सिंह असवाल, जिला क्रीड़ा समंवयक योगेंद्र सिंह नेगी, एपीएस अंजना बिष्ट, हिमांशु नेगी, प्रियांशु चमोली, सिद्धांत रावत, आकाश रावत, सुजल नेगी, दिव्यांशु खर्कवाल आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का शपथ ग्रहण संम्पन्न
Next: पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.