Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल से व्यापारियों को हो रहा नुकसान, आम नागरिकों को हो रही असुविधा: मनोज तिवारी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा नगर की यातायात व्यवस्था में फेरबदल से व्यापारियों को हो रहा नुकसान, आम नागरिकों को हो रही असुविधा: मनोज तिवारी

RNS INDIA NEWS 31/10/2021
manoj tiwari alm vidhayak

अल्मोड़ा- आज प्रेस को जारी एक बयान में अल्मोड़ा के पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा दीपावली के त्यौहार में यातायात व्यवस्था में जो परिवर्तन किया गया है इससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है तथा इसके साथ ही आम नागरिकों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन के द्वारा छोटे वाहनों को रघुनाथ सिटी माल तथा बड़े वाहनों को करबला से अन्दर नहीं आने दिया जा रहा है। सारा यातायात नगर की बाहरी सड़कों बेस, पाण्डेखोला एवं दुगालखोला, धारानौला की तरफ डायवर्ट कर दिया गया है जो कि समस्या का समाधान नहीं अपितु अपने आप में एक भारी समस्या है। उन्होंने कहा कि जहां वाहनों का नगर में प्रवेश ना होने से व्यापारियों के ऊपर मार पड़ रही है वहीं दूसरी ओर दीपावली पर अपने घर आने वाली जनता को भी इससे भारी असुविधा हो रही है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही एन०टी०डी० से मिलन चौक को आने वाली सड़क भी चौपहिया वाहनों के लिए पूरी तरह प्रतिबन्धित कर दी गयी है। उन्होंने कहा कि मार्गों को प्रतिबन्धित करने के बजाय यदि पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था दुरूस्त करने के लिए सिपाहियों की संख्या बढ़ाकर कोई मास्टर प्लान बनाता तो बेहतर होता। उन्होंने कहा कि अभी तक व्यापारी कोरोना की मार से उबरा तक नहीं है यदि ऐसे में वाहन भी नगर के बाहर से ही निकल जाएंगे तो व्यापारियों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा जो नागरिक बसों में बाहर से अल्मोड़ा अपने घर आ रहे हैं उन्हें भी नगर क्षेत्र से बाहर उतरना पड़ रहा है। उन्हें नगर में लाने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था तक नहीं की गयी है। श्री तिवारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि तुरन्त इस व्यवस्था में परिवर्तन पर पूर्व की तरह यातायात खोला जाए तथा यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने कहा कि यदि नगर की यातायात व्यवस्था पूर्व की भांति नहीं की गयी तो इससे व्यापारियों को होने वाले नुकसान एवं आम जनता को होने वाली परेशानियों के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से जिम्मेदार होगा। श्री तिवारी ने बताया कि इस आशय से उनके द्वारा विगत दिवस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर वार्ता भी की गयी तथा पुरानी यातायात व्यवस्था कायम रखने की अपील की गयी। श्री तिवारी ने कहा कि जबसे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तबसे शासन प्रशासन पूरी तरह बेलगाम हो गया है। जिसका खामियाजा स्थानीय जनता एवं व्यापारियों को झेलना पड़ रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज
Next: जागरण में वीडियो बनाना युवक को पड़ा भारी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 17.01.22 (1)_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला युवक, जिला अस्पताल में भर्ती
  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.