Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मुख्यमंत्री धामी ने दी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ
  • देहरादून

मुख्यमंत्री धामी ने दी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रथम गृह एवं उप प्रधानमंत्री लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। इस अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि आधुनिक भारत के निर्माता सरदार पटेल ने राष्ट्र की एकता व अखण्डता को अक्षुण्ण बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विस्तृत एवं एकीकृत भारत के निर्माण में सरदार पटेल की कूटनीति व दूरदर्शिता का महत्वपूर्ण योगदान है। युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के आदर्शों से प्रेरणा लेकर देश के सर्वांगीण विकास के लिए अपना योगदान देना होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हमें अपने को राष्ट्र की सेवा के लिये समर्पित करने की भी प्रेरणा देता है।
राज्य सरकार द्वारा लोह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इसके लिये राजधानी देहरादून के पुलिस लाईन में परेड आयोजित की जायेगी जिसमें सभी वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे। इसी प्रकार जनपदों की पुलिस लाईन में भी परेड का आयोजन किया जायेगा तथा जिले के समस्त वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित होंगे। सभी जनपदों में मार्च पास्ट भी निकाला जायेगा। राजधानी देहरादून के साथ-साथ सभी जनपदों में साईकिल रैली/मोटर साईकिल रैली का भी आयोजन किया जायेगा। हरिद्वार / टिहरी गढ़वाल से साईकिल रैली/ मोटर साइकिल रैली प्रारम्भ होकर उसका समापन देहरादून में होगा तथा देहरादून में उनका स्वागत किया जायेगा एवं प्रशस्ति पत्र भी दिये जायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पटरी पर लौटी चारधाम यात्रा की रफ्तार थमी
Next: 1 नवंबर से बदलने जा रहा है सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.