Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • 452 ग्राम स्मैक और अफीम के साथ दो गिरफ़्तार
  • ऊधम सिंह नगर

452 ग्राम स्मैक और अफीम के साथ दो गिरफ़्तार

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
default featured image

रुद्रपुर। किच्छा कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो तस्करों की गिरफ्तारी कर 452 ग्राम स्मैक और अफीम बरामद की है। इनकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 25 लाख रुपये आंकी गई है। मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सआरोपी बरेली के रहने वाले हैं और कुमाऊं मंडल में नशे की सप्लाई करते थे।
शुक्रवार देर शाम को खुलासा करते एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि दीपावली त्यौहार को देखते हुए किच्छा एसएसआई राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर दो संदिग्ध व्यक्तियों को बैठा देखा। पुलिस को देखकर आरोपी मौके से फरार होने लगे। घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया गया। तालाशी लेने पर मोहल्ला करगेना थाना सुभाषनगर जिला बरेली निवासी सरफराज के पास से 200 ग्राम स्मैक और वहीं के रहने वाले भूपेंद्र पाल के कब्जे 252 ग्राम अफीम बरामद की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बरेली से स्मैक-अफीम लाकर ऊधमसिंहनगर के अलावा कुमाऊं के कई इलाकों में सप्लाई की जाती है। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से बरामद दो मोबाइलों से भी कई अहम सुराग मिले है। जिसके बाद मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने का प्रयास किया जाएगा। किच्छा पुलिस की इस कामयाबी पर एसएसपी ने 2500 रुपये का परितोषिक देने की घोषणा की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस शामिल हुए टीएमसी में
Next: फार्मा उद्योग में शॉर्ट सर्किट के बाद ब्लॉस्ट, आधा दर्जन कामगार घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जीएसटी चोरी पर सात होटल-रेस्तरां संचालकों से 12.56 लाख वसूले

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.