Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • सोलन तथा धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न कानूनों की जानकारी
  • सोलन

सोलन तथा धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न कानूनों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

आरएनएस ब्यूरो सोलन।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन द्वारा अखिल विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के अन्तर्गत गत दिवस सोलन जिला के विभिन्न स्थानों पर जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अतिरिक्त मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी कपिल शर्मा ने दी।

कपिल शर्मा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सीडीपीओ कार्यालय सोलन में 56 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा संरक्षण अधिकारियों को विभिन्न कानूनों की जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, पर्यवेक्षकों तथा संरक्षण अधिकारियों का इस जानकारी को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।
उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र में सभी लोगों को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया ताकि कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रह सके।

कपिल शर्मा ने कहा कि सीडीपीओ कार्यालय धर्मपुर में डिजिटल माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जागरूक करने के लिए शिविर लगाया गया। शिविर में 51 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कपिल शर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विधिक जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से लोगों को विभिन्न कानूनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के सभी विशेषकर कमज़ोर वर्गों तक न्याय पहुंचाना है।

उन्होंने कहा कि अभियान को आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकर्ताओं, स्वयंसेवी संस्थाओं, युवक मण्डलों तथा महिला मण्डलों के सहयोग से सफल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के यू-ट्यूब चैनल डीएलएसए सोलन के माध्यम से सोशल मीडिया पर लोगों को विधिक अधिकारों की जानकारी प्रदान की जा रही है। इस चैनल पर गरीबी उन्मूलन के बारे में भी वीडियो अपलोड किया गया है। उन्होंने कहा कि सोलन के पांचों विकास खण्डों सोलन, कण्डाघाट, धर्मपुर, नालागढ़ तथा कुनिहार की सभी 240 ग्राम पंचायतों में इस चैनल पर विधिक जागरूकता से सम्बन्धित वीडियो अपलोड कर साझा किए गए हैं।
कपिल शर्मा ने सभी से आग्रह किया कि विधिक सेवाआंे के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन से दूरभाष संख्या 01792-220713 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राहत केन्‍द्रों का खाना अच्‍छा नहीं है आईसक्रीम या मिठाई हो साथ तो मजा आ जाए….
Next: गत्ते के रोल उतार रहे ट्रक चालक की रोल के नीचे दबने से मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.