Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राहत केन्‍द्रों का खाना अच्‍छा नहीं है आईसक्रीम या मिठाई हो साथ तो मजा आ जाए….
  • देहरादून

राहत केन्‍द्रों का खाना अच्‍छा नहीं है आईसक्रीम या मिठाई हो साथ तो मजा आ जाए….

RNS INDIA NEWS 27/10/2021
rns featured image new

देहरादून। साहब राहत केंद्रों पर आपदा प्रभावितों को बढ़िया भोजन मिल रहा है, लेकिन आइसक्रीम नहीं मिल रही है। आसक्रीम मिले तो खाने में मजा आ जाए। यह बातें एक आपदा प्रभावित ने अधिकारी के मोबाइल पर कही। अधिकारी ने भी जवाब दिया कि आइसक्रीम मुहैया कराने की कोशिश करेंगे। इसी तरह कोई मिठाई की तो कोई फल की डिमांड कर रहा है। हालांकि अधिकारी सब्र व शालीनता का परिचय देकर उन्हें शांत करा दे रहे हैं। रुद्रपुर में खुले सात राहत केंद्रों में 154480 लोगों को खाना खिलाया जा चुका है। राहत केन्‍द्रों में पूड़ी, सब्जी व पुलाव बनाया जाता है।

बीते दिनों कुमाऊं में हुई भारी बारिश से यूएस नगर जलमग्न हो गया था। कल्याणी नदी के किनारे बसे मोहल्ला जगतपुरा, मुखर्जी नगर, भूतबंगला, रविंद्र नगर, ठाकुर नगर, वाल्मीकि नगर, संजय नगर खेड़ा, खेड़ा में जलभराव से कई मकान डूब गए थे। लोगों को काफी नुकसान हुआ। ऐसे में आपदा प्रभावित लोगों को भोजन व ठहरने की असुविधा न हो, इसके लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों के साथ बैठक कर राहत शिविर शुरू कर दिए।

इनमें 21 अक्टूबर से मंगलवार तक जगतपुरा के बालिका विद्या मंदिर जूनियर हाईस्कूल में 20800, भूतबंगला के राजकीय प्राथमिक स्कूल वाल्मीकि नगर में 13880, ठाकुर नगर के बर्मन आटा चक्की के पास बने राहत केंद्र में 27100, शिवनगर के राजकीय प्राथमिक स्कूल में 18900, खेड़ा के राजकीय प्राथमिक स्कूल में 20400, संजयनगर खेड़ा के बसंती देवी मंदिर परिसर में 21600, मुखर्जी नगर के राधा गोविंद मंदिर परिसर में 24400 व संजय नगर स्थित गन्ना भवन के पीछे राम बोस राहत केंद्र में 7400 लोगों को ठहराया गया। जहां उनके भोजन का भी प्रबंध किया गया।

राहत शिविरों में रहे रहे आपदा पीडि़तों को खाना खिलाने में अब तक करीब 32 से 33 लाख रुपये खर्च हो गए हैं। इनमें कुछ लाख रुपये प्रशासन से मिले हैं, जबकि बाकी उधार पर हैं। हालांकि जो भी खर्चा हो रहा है, उसका बजट शासन प्रशासन से मिल जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी तेजबल सिंह ने बताया कि डेढ़ लाख से अधिक लोगों को राहत केंद्रों में भोजन खिलाया जा चुका है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डेढ़ साल के बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने अस्‍पताल में जमकर हंगामा काटा
Next: सोलन तथा धर्मपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी विभिन्न कानूनों की जानकारी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.