Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आईआईटी रुड़की में 1 करोड़ का गबन करने वाला फरार आरोपित कर्मचारी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

आईआईटी रुड़की में 1 करोड़ का गबन करने वाला फरार आरोपित कर्मचारी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
rns featured image new

रुड़की। आईआईटी रुड़की में एक करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। आरोपित धीरज कुमार उपाध्याय मूल रूप उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के पटेरहा थाना का रहने वाला है। वर्तमान में वो रुड़की के भंगेड़ी गांव में रह रहा था। पर, मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही वो फरार चल रहा था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपित ने पूछताछ में बताया कि वह आईआईटी डीन आफिस में सीनियर असिस्टेंट क्लर्क था। 2017 से वो संस्थान की धनराशि अपने खाते में ट्रांसफर कर रहा था। फिलहाल, उसके खाते में 20 लाख रुपए जमा है, जिन्हें होल्ड करवा दिया गया है।
आपको बता दें कि 11 दिसंबर 2020 को आईआईटी के कर्मचारी प्रशांत गर्ग ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके संस्थान के एक कर्मचारी धीरज उपाध्याय ने बैंक खातों में धोखाधड़ी कर 13 बैंक की ट्रांजैक्शन के जरिए एक करोड़ पांच लाख 35 हजार 753 हजार का गबन कर अपने खाते में स्थानांतरित कर लिए थे। तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। सिविल लाइन कोतवाली पहुंचे डीआइजी डा. योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सुंदरढूंगा से लापता पांचों पर्यटकों के शव रेस्क्यू कर निकाले
Next: उत्तराखंड में कोरोना के 12 नए केस, आठ मरीज स्वस्थ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.