Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दोस्त ने ही की थी 11वीं के छात्र की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा
  • हरिद्वार

दोस्त ने ही की थी 11वीं के छात्र की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

RNS INDIA NEWS 26/10/2021
01 (4)

रुड़की। रुड़की में कक्षा ग्यारह के छात्र की हत्या उसके दोस्त ने की थी। छात्र ने दोस्त को उसकी एक रिश्तेदारी की बहन अच्छी लगने की बात कही। जिसके बाद उसने दो गोली मारकर छात्र की हत्या कर दी थी। हत्या के बाद तमंचा नाबालिग को थमा दिया। सिविल लाइंस कोतवाली में डीआईजी, एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने पत्रकार वार्ता में बताया कि राज सिंह उर्फ मनजीत (18) 22 अक्तूबर को घर से स्कूल जाने के लिए निकला था।

23 अक्तूबर की शाम मखदूमपुर स्कूल के पीछे गन्ने के खेत से मनजीत का शव मिला था। मनजीत की गोली मारकर हत्या की गई थी। पुलिस को जानकारी मिली कि मनजीत का दोस्त अंशुल घटना के बाद घर आया था। अंशुल ने मनजीत के परिजनों को बताया था कि मनजीत कहीं बाहर जाने की प्लानिंग कर रहा था। 3200 रुपये उससे उधार लिए थे।

मनजीत के घर की स्थिति और पुलिस की जांच के बारे में अंशुल जानकारी जुटता रहा। शक गहराने पर अंशुल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। अंशुल ने पूछताछ में बताया कि 12 अक्तूबर को उसका जन्म दिन था। जिसमें अन्य दोस्तों के साथ मनजीत घर आया था। उसने उसकी एक रिश्तेदारी की बहन को पसंद करने की बात कही।

मनजीत को काफी समझाया, लेकिन उसने फिर यही बात कही। बदला लेने के लिए 22 अक्तूबर को मनजीत को मिलने के लिए सढौली बुलाया। जहां से दोनों मखदूमपुर के पास चकरोड पर पहुंचे। मौका मिलते ही मनजीत पर तमंचा तान दिया। जहां से मनजीत भागा तो तमंचे से फायर कर कमर में गोली मारी। जिसके बाद मनजीत लड़खड़ा ता हुआ गन्ने के खेत में जा घुसा।

पीछा कर मनजीत के सिर से सटाकर दूसरी गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। हत्या के बाद अंशुल ने तमंचा नाबालिग को सौंप दिया था। मंगलौर पुलिस ने अंशुल पुत्र संदीप निवासी ग्राम शेरपुर खेलमऊ थाना झबरेड़ा और 16 वर्षीय नाबालिग को हत्याकांड में गिरफ्तार किया है।

यह रहे पुलिस टीम में
इंस्पेक्टर मंगलौर प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई रफत अली, उप निरीक्षक जहांगीर अली, झबरेड़ा थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल, उप निरीक्षक एनके बचकोटी, शहजाद अली, कुलेंद्र रावत, कांस्टेबल यूनुस बैग, रविंद्र राणा, प्रभाकर थपलियाल, दीपक नेगी, सुदंर, देवेंद्र, नूर हसन, मोहित, अशोक, रविंद्र खत्री, कपिल और नितिन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत
Next: अल्मोड़ा के 3 युवक एक लाख 35 हजार की स्मैक के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.