Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा सरकार पर लगाया दूसरे की उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप
  • देहरादून

भाजपा सरकार पर लगाया दूसरे की उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप

RNS INDIA NEWS 22/10/2021
rns featured image new

पुल स्वीकृत हमने कराए, लोकार्पण भी हम करेंगे: नवप्रभात

विकासनगर। तिलक भवन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री नवप्रभात ने भाजपा सरकार पर दूसरे की उपलब्धियों का श्रेय लेने का आरोप लगाया। कहा कि विकासनगर विधान सभा जिन बड़े कार्यों का श्रेय भाजपा लेने की कोशिश कर रही है, उनको कांग्रेस शासन काल में स्वीकृति मिल चुकी थी। भाजपा निर्माण कार्य शुरु करने में जानबूझ कर देरी की है।
उन्होंने कहा कि नावघाट में यमुना पर बनने वाले पुल को कांग्रेस शासन काल में स्वीकृति मिल चुकी थी। तब उन्होंने विधायक रहते पांवटा साहिब के तत्कालीन विधायक से मिलकर दोनों राज्य सरकारों से पुल निर्माण की स्वीकृति दिलाई थी। कुछ राजनैतिक परिस्थितियों के चलते तब शिलान्यास नहीं हो पाया था। इसके साथ ही लांघा रोड पर शीतला नदी पुल को भी कांग्रेस शासन काल में स्वीकृति मिल चुकी थी। पूर्व काबिना मंत्री ने चुटकी लेते हुए कहा कि पुल हमने स्वीकृत कराए थे, लोकापर्ण कर जनता को समर्पित भी हम ही करेंगे। प्रदेश सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा तो सिर्फ दूसरे के किए हुए काम का श्रेय लेना चाहती है, लेकिन ये पब्लिक है सब जानती है। कहा कि कांग्रेस शासन काल में गौना नदी पर भी पुल निर्माण को स्वीकृति मिली थी, जिसे भाजपा सरकार ने निरस्त कर दिया। अब प्रदेश में कांग्रेस सरकार का गठन होते ही विकासनगर विधान सभा के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए विकास की नई योजनाएं बनेंगी और सभी योजनाएं समय पर जनता को समर्पित की जाएंगी। कहा कि कांग्रेस बयानवीर नहीं बल्कि कर्मवीर पार्टी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिक कार्ड हेतु कार्य प्रमाण पत्र की बाध्यता समाप्त करने की मांग
Next: मनरेगा का भुगतान नहीं होने पर ग्राम प्रधान नाराज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.