Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिन्दू, उपद्रवियों ने 65 घरों को लगाई आग, 20 पूरी तरह राख
  • अंतरराष्ट्रीय

बांग्लादेश में फिर निशाने पर हिन्दू, उपद्रवियों ने 65 घरों को लगाई आग, 20 पूरी तरह राख

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

ढाका। पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं और उनके घरों, दुकानों व परिवारों पर हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। ताजा घटनाक्रम बीती रात को घटित हुआ। कल रात उपद्रवियों ने रंगपुर के पीरगंज में 65 से ज्यादा हिंदुओं के घरों में आग लगा दी। स्थानीय संघ परिषद के अध्यक्ष के मुताबिक, कम से कम 65 हिंदुओं के घर पर हमला किया गया और उन्हें आग के हवाले कर दिया गया है। इसमें 20 घर पूरी तरह जल चुके हैं। बताया जाता है कि एक शख्स ने फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसके बाद तनाव पैदा हो गया और उपद्रवियों ने उस शख्स के घर पर हमला बोल दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसको तो सुरक्षा प्रदान कर दी, लेकिन उपद्रवियों ने आसपास के घरों को आग के हवाले कर दिया। उपद्रवी जमात-ए-इस्लामी और छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिविर की स्थानीय इकाई के छात्र थे। इस मामले में ढाका ट्रिब्यून के अध्यक्ष मोहम्मद सादकुल इस्लाम के अनुसार, उपद्रवी जमात-ए-इस्लामी और छात्र शाखा इस्लामी छात्र शिविर की स्थानीय इकाई के थे। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो भी सामने आए हैं जिनके बारे में दावा किया जा रहा है कि वे पीरगंज के हैं। इस वीडियो में गांव में घरों को जलाते हुए और पुलिस हमलावरों से भिड़ते हुए देखी जा सकती है। आगजनी के तुरंत बाद पुलिस और हमलावरों के बीच झड़प और भागदौड़ भी देखी जा सकती है। हालांकि ढाका ट्रिब्यून ने इन वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाजपा की उपलब्धियों को दिया ढकोसला करार : बिष्ट
Next: नाइजीरिया में सड़क दुर्घटना, 11 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.