Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 18/10/2021
rns featured image new

हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में आठवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घटना सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे के आसपास की बताई जा रही है। क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थी। आरोप है कि सराय रोड पर उसे एक बाइक सवार युवक मिला। युवक उसे बहला फुसलाकर ट्रांसपोर्ट नगर के पीछे एक खाली पड़े भूखंड में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर युवक ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी और फरार हो गया। बदहवास अवस्था में घर पहुंची छात्रा ने परिजओं को घटनाक्रम से अवगत कराया। उसके बाद परिजन छात्रा को लेकर कोतवाली ज्वालापुर पहुंच गए। नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आने पर कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने इसे गंभीरता से लेते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। कई दफा पूछने पर भी किशोरी आरोपी के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी। कोतवाली प्रभारी चंद्रचंद्राकर नैथानी ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर इस संबंध में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश कर रहे है। आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिना ड्राइवर के चल पड़ा ट्रक, कार से टकराया
Next: राष्ट्रीय भारतीय सैन्य विद्यालय देहरादून के लिए 15 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

72 घंटे में बच्चा चोरी का खुलासा, छह सदस्यीय गिरोह गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.