Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बड़ा सवाल कौन बनेगा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष?
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बड़ा सवाल कौन बनेगा उत्तराखंड में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष?

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
default featured image

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में एकबार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।  सियासी तूफान में एक बार फिर से भाजपा में उठापटक शुरू हो गई है और इस बार सीएम बदलने का नहीं बल्कि प्रदेश अध्यक्ष बदलने की चर्चा तेज हो गई है । विधायक उमेश शर्मा काऊ के साथ कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत दिल्ली पहुंचे हैं। जिस फ्लाइट से दोनों दिल्ली गए, उसमे नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह भी मौजूद थे। तीनों की इस दौरान मुलाकात भी हुई। ऐसे में हाल के घटनाक्रमों को देखते हुए सियासी गलियारों में तमाम कयास लगाए जाने लगे। मंत्री हरक सिंह ने बताया कि उन्हें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है और उनसे मिलने ही दिल्ली गए हैं। उन्होने बताया कि फ्लाइट में संयोगवश नेता प्रतिपक्ष भी थे, जो किसी पारिवारिक कार्यक्रम में भाग लेने दिल्ली जा रहे थे। चर्चा यह भी है कि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत को पार्टी संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंप सकता है। इसी क्रम में उन्हें दिल्ली बुलाया गया है। मंत्री हरक सिंह रावत और भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ दिल्ली में पार्टी मुख्यालय पहुंचे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर जरूर पेंच अटक सकता है कि प्रदेश अध्यक्ष और मुख्यमंत्री दोनों ठाकुर हो जाएंगे तो फिर पार्टी आलाकमान कैसे बैलेंस बनाएगी हालांकि पार्टी आलाकमान को गढ़वाल से प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर दबाव लगातार बढ़ रहा है क्योंकि हरिद्वार से मदन कौशिक भले ही अध्यक्ष हैं लेकिन वह पहाड़ी चेहरा नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षक पर किशोर से कुकर्म का आरोप
Next: फेसबुक से हुआ प्यार और रात गुजारनी पड़ी कोतवाली में

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.