Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • श्रीनगर और जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर एनएसजी के जवान तैनात
  • पौड़ी

श्रीनगर और जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर एनएसजी के जवान तैनात

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर। सीमा पार से संभावित ड्रोन हमले से सुरक्षा के लिए श्रीनगर और जम्मू एयरफोर्स स्टेशन पर राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड यानि एनएसजी के जवानों को तैनात किया गया है। एनएसजी के डीजी एमए गणपति ने आज ये जानकारी दी।

27 जून को जम्मू में भारतीय वायु सेना स्टेशन पर पहला ड्रोन हमला हुआ था। यहां दो मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) सीमा पार से आए और बम गिराए जिसमें दो वायुसैनिक घायल हो गए थे। बमबारी में इमारत के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा था। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में दो एयरफोर्स स्टेशन हैं और ये पाकिस्तान की सीमा के करीब स्थित हैं। इन्हें संवेदनशील स्टेशनों के रूप में चिन्हित किया गया है।

एनएसजी प्रमुख ने कहा कि केंद्रीय आतंकवाद रोधी और अपहरण रोधी कमांडो बल अपने आतंकवाद विरोधी अभियानों को मजबूत कर रहा है और उभरती सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए खुद को तैयार कर रहा है।

एम ए गणपति एनएसजी के 37वें स्थापना दिवस समारोह में बोल रहे थे  जिसे ‘ब्लैक कैट’ भी कहा जाता है। गणपति ने कहा कि एनएसजी को श्रीनगर और जम्मू एयरपोर्ट स्टेशनों पर ड्रोन हमलों के खिलाफ सुरक्षा कवच प्रदान करने के लिए तैनात किया गया है और यह प्रणाली सफलतापूर्वक काम कर रही है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह तैनाती तब तक जारी रहेगी जब तक कि इन दोनों ठिकानों पर एंटी-ड्रोन हथियारों और गैजेट्स को तैनात नहीं कर दिया जाता। उन्होंने कहा कि एनएसजी के पास ड्रोन रोधी उपकरण, रडार, जैमर और ड्रोन किलर गन की एक श्रृंखला है जो बखूबी सुरक्षा का काम करती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंपस खोलने की मांग को लेकर चलाया पोस्टर अभियान
Next: गृह मंत्रालय में तैनात वरिष्ठ महिला अधिकारी की कार रोककर झपटमारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

बणासी गांव में दहशत का पर्याय बना गुलदार पिंजरे में कैद

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जुलाई
  • पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश
  • क्लास में पढ़ रहे दो छात्रों के सिर पर गिरा पंखा… एक छात्र गंभीर रूप से घायल
  • तीन साल से फरार आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार
  • बाजपुर में हुई पुलिस मुठभेड़ में गोकशी का इनामी बदमाश मोइन गिरफ्तार
  • देशभर में सक्रिय हुआ मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.