Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • काऊ के खुलासे से फिर गरमाई उत्‍तराखण्‍ड की राजनीति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

काऊ के खुलासे से फिर गरमाई उत्‍तराखण्‍ड की राजनीति

RNS INDIA NEWS 14/10/2021
rns featured image new

 देहरादून। यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद कुछ भाजपा विधायकों की छटपटाहट बाहर आने लगी है। यही कारण है कि अब हर रोज यहां की राजनीति में नये खुलासे हो रहे हैं। इन खुलासों  के कारण यहां का राजनैतिक तापमान यकायक बढ़ गया है। दरअसल, दल बदलने की अटकलों के बीच रायपुर से विधायक उमेश शर्मा काऊ ने आज एक बड़ा खुलासा किया है। काऊ ने कहा कि, जब पुष्कर सिंह धामी शपथ ले रहे थे, उस वक्त अमित शाह ने 13 से 14 फोन करके उन नेताओं को मनाया जो शपथ नहीं लेना चाहते थे। उमेश शर्मा काऊ ने अपनी बातों में तीन नामों का खुलासा भी किया। उन्होंने बताया कि, इन नामों में एक तो हाल ही में भाजपा से कांग्रेस में गए यशपाल आर्य है, इसके साथ ही सतपाल महाराज और हरक सिंह रावत हैं।  काऊ ने बताया कि, जब मुख्यमंत्री पद की शपथ पुष्कर सिंह धामी लेने जा रहे थे, उस दौरान इन तीनों नेताओं को मंत्री पद की शपथ लेनी थी, तो नाराजगी के चलते सभी मना कर रहे थे। अमित शाह ने करीब 13 से 14 फोन करके इनकी नाराजगी दूर की और उनके कद को भी बढ़ाया। नाराजगी खत्म करने के लिए तीनों नेताओं का कद बढ़ाया गया और कद बढ़ाने पर ही तीनों नेता माने भी। गौरतलब है कि, रायपुर के विधायक उमेश शर्मा काऊ के दल बदलने की चर्चाएं आजकल उत्तराखंड में जोरों पर हैं। यशपाल आर्य के कांग्रेस में शामिल होने के दौरान वह भी दिल्ली में मौजूद थे, सबकी निगाहें उमेश शर्मा काऊ पर टिकी हुई हैं। चर्चाएं ये भी हैं कि, लंबे समय से काऊ भाजपा संगठन से नाराज भी चल रहे हैं। लेकिन इसी बीच उनका ये बड़ा बयान कई इशारे कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चुनाव से ऐन पहले बदल जाती है इनकी निष्‍ठा
Next: जिला कारागार मामले में अल्मोड़ा पुलिस एक युवक को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.