Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरटीआई की आड़ में ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने का आरोप
  • देहरादून

आरटीआई की आड़ में ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/10/2021
default featured image

ऋषिकेश। शहर के भाजपाइयों और व्यापारियों ने कुछ तथाकथित लोगों पर सूचना के अधिकार की आड़ में ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने का आरोप लगाया। इस मामले में कोतवाली पुलिस से प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।
सोमवार को भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल के नेतृत्व में भाजपाई और व्यापारी ऋषिकेश कोतवाली पहुंचे। कोतवाल महेश जोशी से मुलाकात कर उन्हें एक शिकायती पत्र सौंपा। बताया कि ऋषिकेश में सूचना के अधिकार की आड़ में शहर के प्रभावशाली लोगों को ब्लैकमेल करने वाला गिरोह सक्रिय है। आरोप लगाया कि तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता सूचना के अधिकार के तहत विभाग से रिपोर्ट लेने के बाद संबंधित से सौदेबाजी करते हैं। इनकार करने पर ब्लैकमेल कर रंगदारी वसूलते हैं। तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता शहर के बिल्डरों, व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहे हैं, इससे शांति प्रिय शहर का माहौल खराब हो रहा है। भाजपा जिला कोषाध्यक्ष संजय व्यास ने आरोप लगाया कि पूर्व महिला सभासद को एक आरटीआई कार्यकर्ता पिछले काफी समय से रंगदारी देने के लिए धमका रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने एक स्वर में ब्लैकमेल करने और रंगदारी वसूलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। कोतवाल महेश जोशी ने मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष दिनेश सती, महामंत्री जयंत किशोर शर्मा, प्रतीक कालिया, प्रदीप कोहली, संदीप गुप्ता, अजय गर्ग, विशाल कक्कड़, अनिता बहल, विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: छात्र-छात्राओं को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक
Next: कांग्रेस के प्रति वफादार रहूंगा: हरीश धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके
  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.