Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला
  • अल्मोड़ा

लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

द्वाराहाट/अल्मोड़ा: द्वाराहाट विकासखंड के दूनागिरि मंदिर के मंगलीखान के पास बिजेपुर गांव को जोड़ने वाले पैदल मार्ग पर एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। मिली जानकारी के अनुसार चौखुटिया ब्लाक के पांडेजर गांव का निवासी यह युवक पांच सितंबर से लापता था। जिसके लापता होने के बाद इस मामले की सूचना पूर्व में पुलिस को भी दी गई थी। पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या का बताया है। शव काफी सड़ चुका है। पोस्टमार्टम के लिए शव रानीखेत भेज दिया गया है।
आपको बता दे की शनिवार को जंगल में जानवर चराने गए गांव के एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान योगेश भट्ट को मंगलीखान से नीचे रतखाव में एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटके होने की सूचना दी, सूचना मिलने के तत्पश्चात प्रधान ने घटना की सूचना द्वाराहाट थाने को दी जिसके बाद में द्वाराहाट पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची। द्वाराहाट पुलिस ने आसपास तलाश की तो घटना स्थल से एक बैग, दो किलो चावल के पैकेट, आधार कार्ड, मोबाइल फोन मिला, जिसके बाद शव की शिनाख्त चंद्रशेखर भट्ट पुत्र शिव दत्त भट्ट पांडेजर निवासी के रूप में हुई। ग्रामीणों के अनुसार 33 वर्षीय चंद्रशेखर दिल्ली में नौकरी करता था। दो सितंबर तक तीन दिन यहां एक होटल में रहा था और इसके बाद लापता हो गया। ग्रामीणों ने दूनागिरि, पांडवखोली आदि जंगलों में ढूंढखोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इधर, थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के पिता और बड़ा भाई दिल्ली में रहते हैं। गांव में एक बड़ा भाई अपने परिवार के साथ रहता है।

(रिपोर्ट मनीष नेगी द्वाराहाट)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस सब इंस्‍पेक्‍टर ने चोरी किया दुर्घटना में मरे युवक का मोबाईल
Next: सत्ता की चाहत नहीं है, उत्‍तराखण्‍ड की पहचान बचाने के लिए हर कुर्बानी को तैयार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.