Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • डाक विभाग अल्मोड़ा के अन्तर्गत 328 डाकघरों में विधिक सहायता केन्द्र होंगे स्थापित
  • अल्मोड़ा

डाक विभाग अल्मोड़ा के अन्तर्गत 328 डाकघरों में विधिक सहायता केन्द्र होंगे स्थापित

RNS INDIA NEWS 10/10/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश के अनुपालन एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा के मार्गदर्शन में डाक विभाग अल्मोड़ा के अन्तर्गत कार्यरत 328 डाकघरों में विधिक सहायता केन्द्र स्थापित किये जा रहे है। उन्होंने बताया कि इन डाकघरों से वे व्यक्ति जो निःशुल्क विधिक सहायता के पात्र हैं, विधिक सहायता हेतु आवेदन दे सकते हैं। इस उद्देश्य के लिए तथा डाकघर कर्मियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य व लोगों को विधिक सहायता हेतु आवेदन करने के लिए जागरुक करने के सम्बन्ध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम राजकीय आदर्श बालिका इण्टर कॉलेज रानीखेत, अल्मोड़ा में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर सहायक डाकघर अधीक्षक रानीखेत व डाकघर के कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्य व विधिक सहायता हेतु लोगों को जागरुक करने के सम्बन्ध में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा उपस्थित लोगों को बताया गया तथा मोबाइल लीगल एड सर्विस एप के बारे में डाटा इंट्री ऑपरेटर मोहन सिंह मेहरा द्वारा जरिये प्रोजेक्टर उपस्थित लोगों को समझाया गया तथा उपस्थित लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नम्बर भी नोट कराये गये कि कोई समस्या होने पर उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर सकते हैं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 250 डाककर्मी द्वारा प्रतिभाग किया गया। पैन इंडिया आउटरीच कैंपन व आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा आज विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्थानों में लोगों को जागरुक करने जागरुकता अभियान/ शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा विभाग से डाक्टर व पराविधिक कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया और लोगों को मानसिक दिव्यांग व बीमार व्यक्तियों के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा विधिक सहायता हेतु बनायी गयी योजना के बारे में जागरुक किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री मोदी के प्रशासनिक 20 वर्ष पूरे होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोस्ट कार्ड से भेजे बधाई सन्देश
Next: कुमाऊं में नदियों के घटते जल स्तर को देखते हुए तथा लुप्त हो चुकी नदियों के पुनर्जनन अभियान के सम्बन्ध में कुमाऊं मंडल आयुक्त सुशील कुमार ने वर्चुअल माध्यम से ली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिलाओं को साइबर सुरक्षा, महिला अधिकार और यातायात नियमों की दी जानकारी

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.