Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कुट्टू का आटा खाने से 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी
  • देहरादून

कुट्टू का आटा खाने से 35 लोगों की तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 08/10/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। नवरात्र के पहले उपवास तोड़ने के लिए कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और रोटी खाने से हरिपुरकला के करीब 35 लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी दस्त की शिकायत पर ज्यादातर लोगों को हरिपुरकला में ही एक प्राइवेट अस्पताल और एक ही परिवार के तीन लोगों को रायवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

हरिपुरकला में हुई घटना से खाद्य सुरक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। रायवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. अमित बहुगुणा ने बताया कि गुरुवार रात हरिपुरकला में कुट्टू के आटे से बनी पकौड़ी और रोटी खाने वाले व्रती लोगों की हालत रात करीब दो बजे के बाद बिगड़ी। गांव में करीब 35 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत होने पर शुक्रवार सुबह गांव में ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जहां एक ही परिवार के तीन सदस्य विशाल शर्मा (32), उनकी पत्नी मुकेश कुमारी (31) और 6 वर्षीय पुत्र धैर्य शर्मा निवासी हरिपुरकला की हालत बिगड़ने पर रायवाला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोपहर में सरकारी अस्पताल ऋषिकेश से वरिष्ठ चिकित्सक डा.संतोष पंत के नेतृत्व में पहुंची टीम ने कुट्टू का आटा खाने के बाद तबियत बिगड़ने से हरिपुरकला भगीरथी अस्पताल में भर्ती लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डा. पंत ने बताया कि सभी की हालत खतरे से बाहर है।

सैंपल रिपोर्ट फेल हुए तो होगी कार्रवाई
शुक्रवार दोपहर हरिपुरकला में खाद्य सुरक्षा विभाग के वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय तिवारी के नेतृत्व में विभागीय टीम ने कार्रवाई की। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि कुट्टू के आटे का सैंपल लिया गया है। उसे अधिकृत प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। सैंपल रिपोर्ट फेल हुए तो संबंधित लोगों के खिलाफ फूड सेफ्टी ऐक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। बताया कि कुट्टू का आटा हरिद्वार के शिव गंगा सुपर स्टोर से सप्लाई हुआ था। बिल कब्जे में लेकर सुपर स्टोर के स्वामी को मामले में पार्टी बनाया है। बताया कि हरिद्वार में भी कई लोगों की हालत बिगड़ी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के हर जिले में मिलेगी डायलिसिस की सुविधा: डॉ० धन सिंह
Next: अब अरुणाचल में घुसपैठ की कोशिश, एलएसी पर 200 चीनी सैनिकों को भारतीय सेना ने खदेड़ा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.