Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में डीएम ने किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में डीएम ने किया ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/10/2021
rns featured image new

काशीपुर। सीएचसी में अशोका लीलैंड कंपनी के बनाए गए ऑक्सीजन प्लांट का जिलाधिकारी ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा अस्पताल में प्लांट लगने से ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेगी। मरीजों की ऑक्सीजन की समस्या से परेशान नहीं होना पड़ेगा।
गुरुवार को सीएचसी में डीएम रंजना राजगुरु, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक डॉ.शैलेंद्र मोहन सिंघल, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से ऑक्सीजन प्लांट का फीता काटकर उद्घाटन किया। जिलाधिकारी ने अशोका लीलैंड कंपनी के अधिकारियों, विधायक आदेश चौहान की तरफ से विधायक निधि से पाइपलाइन बनवाने, कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने पर आभार प्रकट किया। विधायक चौहान, पूर्व विधायक सिंघल ने स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को आगाह किया देखरेख के अभाव में ऑक्सीजन प्लांट खराब न हो जाए लिहाजा इसकी लगातार देखरेख की जाए। एमएस डॉ.एचके शर्मा ने कहा अस्पताल परिसर में अशोक लीलैंड कंपनी ने 40 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कराया है। यह प्लांट 30 बेड को ऑक्सीजन सप्लाई करेगा। यहां सीएमओ देवेंद्र पंचपाल, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा, डॉ.आशु सिंघल, डॉ.शाहरुख, डॉ.राजीव गौतम, डीके सिंह, अनमोल ग्रेवाल, अमित गोयल, सुनील कुमार, विद्या तिवारी तरुण प्रधान, गजेंद्र चौहान, नईम प्रधान, हिमांशु नंबरदार, ईओ इस्लाम, मोनू, आसिफ आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रेलवे ट्रैक किनारे मिले शव की हुई शिनाख्त
Next: ग्रामीणों को दिया विषैले सांप पकड़ने का प्रशिक्षण

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टायर फटने से अनियंत्रित कार वाहन के चेसिस से टकराई, चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
  • नवाबगढ़ में सड़क पर गिरी 33 केवी लाइन, बाल-बाल टला बड़ा हादसा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.