Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पिता और उनके 2 पुत्रों ने टिहरी झील में तैरकर रचा इतिहास
  • टिहरी

पिता और उनके 2 पुत्रों ने टिहरी झील में तैरकर रचा इतिहास

RNS INDIA NEWS 01/10/2021
01- (40)

नई टिहरी। उत्तराखंड में जिस टिहरी झील को देखने से ही डर लगता है, उसे पिता ने दो बेटों के साथ तैरकर पार कर दिया। करीब सवा 12 किलोमीटर की दूरी को उन्होंने साढ़े तीन घंटे से लेकर सवा चार घंटे में पूरा कर लिया। प्रताप नगर विकासखंड की पट्टी रैका के अंतर्गत मोटना गांव के निवासी त्रिलोक सिंह रावत (उम्र 49) ने अपने दो बेटो ऋषभ(18 वर्ष) और पारस (15 वर्ष) के साथ मिलकर तैराकी में इतिहास रच दिया है।  बिना लाइफ जैकेट के पिता- पुत्रों ने कोटि कालोनी से भलड़ियाना तक झील की लहरों को चीरते हुए,तैराकी में इतिहास रच दिया। त्रिलोक सिंह  और उनके दोनों सुपुत्रों के साहसिक तैराकी से उत्तराखंड प्रदेश और  प्रतापनगर क्षेत्र, टिहरी गढ़वाल का नाम भी रोशन हुआ है। सवा 12 किलोमीटर लंबी दूरी को पुत्रों ने जहां 3:30 घंटे में पार किया वही पिता ने सवा 4 घंटे में पार किया। आईटीबीपी  की निगरानी में पिता और दोनों पुत्रों ने झील को पार किया। त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि टिहरी झील के निकट रहने के कारण बचपन से ही तैराकी सीख ली थी। त्रिलोक सिंह रावत ने बताया कि टिहरी झील 42 वर्ग किमी में फैली है और लगभग 260 मीटर गहरी है। यहां पर तैरना काफी कठिन था, लेकिन वह कई साल से अपने गांव के पास झील के बैकवाटर में ही प्रैक्टिस करते थे।
उन्होंने और उनके बेटों ने टिहरी झील की अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैरने का फैसला किया। भविष्य में वह इससे ज्यादा दूरी तय कर कीर्तिमान बनाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने यह भी कहा यदि उन्हें सरकार से सहायता मार्गदर्शन मिले तो वह अपने बेटों को तैराकी में भेज सकते हैं। मोटणा गांव के निवासी त्रिलोक सिंह एक समाजसेवी होने के साथ-साथ विधायक विजय सिंह पवार के प्रतिनिधि भी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रियलिटी शो बिग बॉस में दिखेंगी उत्तराखंड की डोनल बिष्ट
Next: साइबर ठग ने लगाया सेना के जवान को 57 हजार का चूना

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.