Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में पार्षद पति सहित दोगिरफ्तार
  • देहरादून

आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में पार्षद पति सहित दोगिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 30/09/2021
default featured image

ऋषिकेश। ऋषिकेश पुलिस ने आइपीएल मैच में सट्टा लगवाने के आरोप में नगर निगम ऋषिकेश की एक पार्षद के पति सहित दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से लैपटाप, टीवी, सेटअप बाक्स,पांच मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक महेश जोशी ने बताया कि डीजीपी उत्तराखंड के आदेश पर आइपीएल में सट्टा लगवाने वालों के खिलाफ प्रदेश भर में कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली क्षेत्र में भी इस तरह की शिकायतें मिल रही थी। जिसके लिए एसओजी देहात प्रभारी ओम कांत भूषण के साथ पुलिस टीम को लगाया गया था। सूचना यह भी आ रही थी कि यहां के होटल, धर्मशाला आदि में इस तरह की सट्टेबाजी हो रही है। एसओजी और देहात और कोतवाली पुलिस की टीम ने सूचना के आधार पर बुधवार की रात कार्रवाई करते हुए आइपीएल का सट्टा लगवाने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रेलवे रोड स्थित होटल द प्रेसिडेंट को चेक किया गया तो उसके कमरा नंबर 104 में दो व्यक्तियों को आनलाइन एप्लीकेशन के जरिए लैपटाप पर सट्टा खिलाते हुए गिरफ्तार किया गया। इस मामले में विजेंद्र कुमार पुत्र ऋषि पाल निवासी मानवेंद्र नगर बाल्मीकि बस्ती ऋषिकेश और मनीष सेमवाल पुत्र हंसराज सेमवाल निवासी गली नंबर 13 आदर्श ग्राम ऋषिकेश को मौके से गिरफ्तार किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध सम्बन्ध के शक में पड़ोसी पर किया धारदार हथियार से हमला, बीच-बचाव को आए परिजनों को भी किया घायल
Next: सहस्त्रधारा के शेरा गांव में नदी से मिला युवक का शव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.