Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केवल ई-पास वाले ही करा सकेंगे केदारनाथ यात्रा को हेली सेवा बुकिंग
  • रुद्रप्रयाग

केवल ई-पास वाले ही करा सकेंगे केदारनाथ यात्रा को हेली सेवा बुकिंग

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। एक अक्टूबर से केदारनाथयात्रा के लिए उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण हवाई सेवा शुरू करने जा रहा है। हेलीकाप्टर के जरिये केवल वही श्रद्धालु केदारनाथ धाम जा सकेंगे, जिनके पहले से ही ई पास बने हुए हैं। इसके लिए जीएमवीएन व यूकाडा की वेबसाइट पर टिकट बुकिंग का काम शुरू हो गया है। वहीं, हेली सेवा शुरू होने से पहले डीजीसीए की टीम हेलीपैड का निरीक्षण करेगी।  प्रदेश सरकार ने चारधाम यात्रा शुरू कर दी है। इसके अंतर्गत ही केदारनाथ की यात्रा चल रही है। सरकार ने कोर्ट के निर्देशों पर यहां प्रतिदिन 800 श्रद्धालुओं को दर्शन करने की अनुमति दी है। केदारनाथ की यात्रा दुर्गम होने के कारण यहां हेली सेवा भी संचालित होती है। चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद हवाई सेवाओं के संचालन की कवायद शुरू हो गई थी। इस कड़ी में यूकाडा ने कुछ समय पहले देवस्थानम बोर्ड को पत्र लिखकर एक अक्टूबर से चारधाम यात्रा के लिए हेली सेवा शुरू कराने और हेली सेवा के जरिये आने वाले 200 यात्रियों को दर्शन की अनुमति देने का अनुरोध किया था। इस पर देवस्थानाम बोर्ड ने यूकाडा को यह स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों ने दर्शन के लिए बोर्ड की वेबसाइट पर पंजीकरण नहीं कराया है, उन्हें यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसे देखते हुए अब यूकाडा ने भी व्यवस्था बना दी है। इसके तहत केवल उन्हीं श्रद्धालुओं को हेली सेवा के बुकिंग स्वीकार की जाएगी, जिनके यात्रा के लिए ई-पास जारी हैं।
यूकाडा की मुख्य अधिशासी अधिकारी स्वाति भदौरिया ने कहा कि एक अक्टूबर से हेली सेवा शुरू करने की तैयारी है। इस कड़ी में बुधवार को डीजीसीए की टीम केदारघाटी में बने हेलीपैड और जरूरी सुविधाओं को लेकर निरीक्षण करेगी। उन्होंने कहा कि गुप्तकाशी में भी बुकिंग काउंटर व हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यात्री किराया भी बीते वर्ष जितना ही रखा गया है।

यह रहेगा किराया
गुप्तकाशी से केदारनाथ व वापसी – 7800
सिरसी से केदारनाथ व वापसी   – 4600
फाटा से केदारनाथ व वापसी    – 4660

शेयर करें..

Post navigation

Previous: धर्म के सही उद्देश्य पर वेबिनार आयोजित
Next: मैक्स एवं मारुति कार की भिड़ंत, आठ लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.