Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून के युवक को हाथी ने कुचला, मौत
  • देहरादून

देहरादून के युवक को हाथी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 26/09/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। शिवपुरी क्षेत्र में गंगा से कुछ दूरी पर हाथियों ने एक कैंप में हमला कर विकास नगर देहरादून के युवक मार दिया। मौके पर दो हाथियों के पैरों के निशान मिले हैं। कैंप और सामान को भी हाथियों ने तहस-नहस कर दिया है। बताया जा रहा है कि युवक नेहरू पर्वतारोहण (निम) का छात्र है।
मुनिकीरेती के शिवपुरी पुलिस चौकी में शनिवार रात विकास नेगी निवासी बापू ग्राम ऋषिकेश और निखिल निवासी नंदा देवी कालोनी गुमानीवाला ऋषिकेश ने पहुंचकर सूचना दी कि उनके दोस्त मयंक डोभाल के फोन से किसी व्यक्ति ने उसकी मौत की सूचना दी है। सूचना देने वाले ने बताया कि शिवपुरी गंगा तट पर एक युवक का शव पड़ा है।
कुछ दूरी पर मोबाइल मिला है, इस मोबाइल में सबसे ज्यादा काल जिस नंबर पर हुई है उस पर वह इसकी सूचना दे रहा है। सूचना पाकर थाना प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, पुलिस चौकी प्रभारी सुनील पंत पुलिस टीम लेकर मौके पर पहुंचे। सूचना देने वाले दोनों युवकों ने मौके पर मिले शव की पहचान 28 वर्षीय मयंक डोभाल निवासी निकट अमर स्वीट शाप विकास नगर देहरादून के रूप में की।
थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटनास्थल पर कैंप से युवक को घसीट कर बाहर लाने के निशान बने हुए थे। मौके पर दो हाथियों के पैरों के निशान भी मिले। उन्होंने बताया कि मयंक डोभाल को उसके परिवार वालों ने निम उत्तरकाशी में ट्रेनिंग के लिए भेजा था। वह यहां अकेला कैंप बनाकर रुका हुआ था। पुलिस के अनुसार संबंधित क्षेत्र में हाथी घूमते हैं, युवक को इसकी जानकारी नहीं रही होगी। पुलिस ने शव को राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है। युवक के स्वजन देर रात यहां पहुंच गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिता ने चार साल की बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया
Next: बस कंडक्टर ने दी शिक्षिका के मुंह पर तेजाब डालने और बेटे की हत्या करने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.