Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • बेकाबू बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बेकाबू बोलेरो ने 6 लोगों को कुचला, 3 की मौत

RNS INDIA NEWS 25/09/2021
rns featured image new

गोपालगंज (आरएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र में बीती रात पंचायत चुनाव में मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में निकली बोलेरो ने छह लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में वोट मांग रहे मुखिया प्रत्याशी के तीन समर्थकों की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात में एक मुखिया प्रत्याशी के समर्थक चुनाव प्रचार में निकले हुए थे। आरोप है कि भगवानपुर पंचायत के कुर्मी टोला में बीती रात में चुनाव प्रचार में शामिल एक बोलेरो पर से चालक का नियंत्रण हट गया और चुनाव प्रचार में शामिल छह लोगों को कुचल दिया।
इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो से तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं।
हथुआ के अनुमंडल पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया है। मृतकों की पहचान कटेया थाने के मठिया गांव निवासी लाल बच्चन राम (28), निमईया गांव निवासी पारस गिरी (65) और पटोहवा गांव निवासी कपिल देव सिंह (69) के रूप में की गई है।
उन्होंने बताया कि सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है जबकि घायलों को इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कलेज रेफर किया गया है। पुलिस जब्त बोलेरो के विषय में यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि किस मुखिया प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में लोग रात में निकले थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल में कांग्रेस को एक और झटका, वी.एम. सुधीरन ने पीएसी छोड़ी
Next: योगी का नाम लेते ही धड़कने लगता है अपराधियों का दिल – राजनाथ

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टरों के तबादले के विरोध में आशाओं का जिला अस्पताल में प्रदर्शन
  • महिलाओं को प्रभावी आजीविका गतिविधियों से जोड़ा जाए
  • कोसी बैराज पहुंचकर डीएम ने परखी जलापूर्ति व्यवस्था, दिए निर्देश
  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.